वर्तिका सिंह

मेरी जिंदगी का एकमात्र लक्ष्य बॉलीवुड नहीं : वर्तिका सिंह

948 0

मुंबई। मिस यूनिवर्स 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं वर्तिका सिंह ने बॉलीवुड को लेकर अपनी बेवाक राय दी है। वर्तिका ने कहा कि मैं बॉलीवुड का मौका नहीं छोड़ना चाहूंगी, लेकिन बॉलीवुड ही मेरे जीवन का एकमात्र लक्ष्य नहीं है।

वर्तिका आठ दिसंबर को जॉर्जिया के अटलांटा में आयोजित होने वाले मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के 68वें संस्करण में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

वर्तिका ने हाल ही में मिस दिवा यूनिवर्स 2019 का ताज अपने नाम किया था। इसके साथ ही वह आठ दिसंबर को जॉर्जिया के अटलांटा में आयोजित होने वाले मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के 68वें संस्करण में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

‘खेलेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया’ में रजत पीजी कालेजेज के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा 

देश को बीते 19 साल में मिस यूनिवर्स का खिताब नहीं मिला , मैं इस लंबे अंतराल को करना चाहती हूं खत्म 

वर्तिका ने कहा कि मेरे लिए सिर्फ जीतना ही सबकुछ नहीं है, लेकिन देश को बीते 19 साल में मिस यूनिवर्स का खिताब नहीं मिला है। मैं इस लंबे अंतराल को खत्म करना चाहती हूं। मेरे पिताजी ने मुझे बताया कि लोगों को अपने देश की सेवा करने के लिए कई अवसर मिलते हैं। उन्होंने कहा कि यह मेरा अवसर है कि मैं अपने कठिन परिश्रम और प्रतिभा से अपने राष्ट्र की सेवा करूं। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं यह सिर्फ खुद लिए नहीं, बल्कि देश के लिए करूं। उन्होंने अपना विचार जूम चैनल पर प्रसारित होने वाले चैट शो ‘बाई इन्वाइट ओनली’ में व्यक्त किए।

Related Post

बर्थडे स्पेशल: महिमा का टेनिस प्लेयर के साथ जुड़ा था नाम, नहीं चल सका रिश्ता

Posted by - September 13, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। 13 सितंबर 1973 को दार्जलिंग में जन्मीं बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी के बारे में भला कौन नही जानता…
मिरगी दौरों की रोकथाम पर शोध

बच्चों में मिरगी के दौरे रोकने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा रिसर्च शुरू

Posted by - November 21, 2019 0
नई दिल्ली। ब्रिटेन और भारत के विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों ने भारत में मस्तिष्क चोटों से पीड़ित बच्चों पर दुनिया का…

UBON ने डिजिटल सनसनी और अभिनेत्री मिस जन्नत जुबैर को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया

Posted by - January 24, 2020 0
टेक उद्योग के एक प्रसिद्ध ब्रांड, UBON ने बॉलीवुड के हार्टथ्रोब टाइगर श्रॉफ के बाद जिन्हे अपने नए ब्रांड एंबेसडर…