Hospital

बीएमजीएफ टीम ने अवंतीबाई महिला अस्पताल का किया दौरा

462 0

लखनऊ: बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सीईओ मार्क सुज़मन (CEO Mark Suzman) ने वृहस्पतिवार को शहर स्थित अवंतीबाई बाल महिला अस्पताल (Avantibai Women Hospital) का दौरा किया। इस दौरान फाउंडेशन की टीम ने प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। मार्क सुज़मन ने अवंतीबाई बाल महिला अस्पताल (Avantibai Women Hospital) के विभिन्न वार्डों, ऑपरेशन थियेटर आदि में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को देखा और मातृ व शिशु स्वास्थ्य की प्रगति की दिशा में की गयी पहल की प्रशंसा की।

इस दौरान बेहतर व्यवस्था के लिए उन्होंने अस्पताल प्रशासन के कार्यों की भी सराहना की। मार्क सुज़मन ने कोविड टीकाकरण एवं महामारी के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं की निरंतरता बनाये रखने के लिए फ़्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मियों की भी सराहना की। उन्होंने कहा- ‘पिछले कुछ वर्षों में मातृ और शिशु स्वास्थ्य में उत्तर प्रदेश की प्रगति सराहनीय रही है। बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन उत्तर प्रदेश सरकार और अन्य पार्टनर के साथ मिलकर हर नागरिक तक जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में प्रयासरत है।’

अग्निपथ योजना से बड़े स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार: सीएम धामी

अवंतीबाई बाल महिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षिका डॉ. सीमा श्रीवास्तव ने बताया कि बीएमजीएफ की टीम को प्रथम संदर्भन इकाई (एफआरयू) पर सुरक्षित प्रसव को लेकर बरती जा रहीं सावधानियों, रीजनल रिसोर्स ट्रेनिंग सेंटर (आरआरटीसी) की गतिविधियों और नवजात देखभाल के बारे में जानकारी दी गयी। इसके बाद टीम ने कोविड टीकाकरण, नियमित टीकाकरण, स्किल लैब, लेबर रूम, कंगारू मदर केयर यूनिट में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जाना और समुचित व्यवस्था के लिए अस्पताल प्रशासन की तारीफ़ की। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रश्मि मिश्रा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सरिता सक्सेना, क्वालिटी एश्योरेंस के नोडल अधिकारी डॉ. सलमान और यूपी टीएसयू के प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

‘अग्निवीर’ योजना पर मायावती ने केंद्र को घेरा, दी ये सलाह

Related Post

CM Yogi

वैश्विक उद्योग जगत के लिए बेहतरीन मंच होगा यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट: सीएम योगी

Posted by - December 9, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निवेश का माहौल बना है। राज्य सरकार के प्रयासों का ही परिणाम है कि दुनियाभर के…
Rajendra Prasad Jayanti

अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी सेवा न्यास ने मनायी प्रथम राष्ट्रपति की जयंती

Posted by - December 3, 2021 0
अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी सेवा न्यास के बैनर तले प्रेस क्लब में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती (Rajendra…
टोक्यो ओलंपिक 2020 को स्थगित हो

कोरोना वायरस का प्रकोप : अमेरिका ने कहा-टोक्यो ओलंपिक 2020 को स्थगित हो

Posted by - March 24, 2020 0
नई दिल्ली। वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए अमेरिकी ओलम्पिक समिति ने मांग की है…

डॉक्टर डे पर मोदी का फैसला, देश में एम्स की संख्या बढ़ेगी और बजट दोगुना होगा

Posted by - July 1, 2021 0
नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर देश के मेडिकल कम्युनिटी को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि…