BJP

लोकसभा चुनाव से पहले ‘शहर की सरकार’ पर भाजपा की नजर

1083 0

लखनऊ। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले ‘शहर की सरकार’ बनाने के लिए उत्तर प्रदेश की 17 नगर निगम सीटों पर भाजपा (BJP) की नजर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के कार्यों की बदौलत भाजपा ने तैयारी भी शुरू कर दी है।

वहीं सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ पहले ही सभी नगर निगम क्षेत्रों में विकास की सौगात देकर प्रबुद्धजनों से संवाद साध चुके हैं। पहली बार महापौर चुनने वाले शाहजहांपुर के लोगों से भी योगी का संवाद हो चुका है। यहां भी लोगों ने योगी आदित्यनाथ को पहला महापौर व भाजपा (BJP) का बोर्ड बनाने का आश्वासन दिया।

प्रबुद्धजनों से संवाद, विकास की सौगात भी दे चुके हैं योगी (CM Yogi)

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) 17 शहरों में पहले ही प्रबुद्धजनों से संवाद स्थापित कर चुके हैं। उन्हें विकास की सौगात भी दे चुके हैं। प्रबुद्धजन सम्मेलन के जरिए योगी आदित्यनाथ बरेली में 1459 करोड़, प्रयागराज में 1295 करोड़, अयोध्या में 1057 करोड़, गोरखपुर में 950 करोड़, गाजियाबाद में 878 करोड़, मथुरा-वृंदावन में 822.43 करोड़, मेरठ में 517 करोड़, आगरा में 488 करोड़, मुरादाबाद में 424 करोड़, कानपुर में 388 करोड़, झांसी में 328 करोड़, शाहजहांपुर में 308.18 करोड़, फिरोजाबाद में 269 करोड़, सहारनपुर में 145 करोड़, अलीगढ़ में 86.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात एक बार में ही दे चुके हैं।

इस बार 17 पर निगाहें

पिछली बार नगर निगम की 16 सीटों थीं। इनमें से 14 पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के महापौर चुने गए थे। अलीगढ़ व मेरठ में बहुजन समाज पार्टी ने जीत हासिल की थी। इस बार शाहजहांपुर में पहली बार वोट पड़ेगा। इस तरह नगर निगम की कुल 17 सीटें हैं। भाजपा नगर विकास के लिए योगी आदित्यनाथ के कार्यों की बदौलत इस बार सभी सीटों पर नजर बनाए रखी है।

योगी सरकार ने कराया है शहरों का अभूतपूर्व विकास

भाजपा (BJP) के प्रदेश प्रवक्ता आनंद दुबे का कहना है कि योगी सरकार ने छह वर्ष में शहरों का अभूतपूर्व विकास कराया है। स्मार्ट सिटी मिषन के अंतर्गत 10 स्मार्ट सिटीज में 2000 करोड़ से इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर व इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम कार्य कर रहे हैं। राज्य स्मार्ट सिटी योजना में अयोध्या, गोरखपुर, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, मथुरा-वृंदावन, मेरठ व शाहजहांपुर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए 547 करोड़ की परियोजनाएं चल रही हैं। 14 शहरों में 740 एसी बसें भी संचालित की जा रही हैं।

आवास, शौचालय व स्वच्छता का रखा गया पूरा ध्यान

आनंद दुबे ने बताया कि छह वर्ष में मुख्यमंत्री योगी का पूरा ध्यान जरूरतमंदों को आवास दिलाने पर रहा। साथ ही शौचालय व स्वच्छता पर भी पूरा ध्यान दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 17.62 लाख आवासों का निर्माण कराया गया। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में रेहड़ी-पटरी लगाने वाले 10,33,132 स्ट्रीट वेंडर्स को 1190 करोड़ रुपये का ऋण उपलब्ध कराया गया। छह वर्ष में यूपी खुले में शौच से मुक्त हो चुका है।

यूपी के औद्योगिक विकास का केंद्रबिंदु है एमएसएमई क्लस्टर: सीएम योगी

उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के अंतर्गत अब तक दो करोड़ से अधिक शौचालय का निर्माण किया जा चुका है। इससे 10 करोड़ से अधिक शहरीजन लाभान्वित हुए हैं। नगरीय क्षेत्र में अब तक 8,99,634 व्यक्तिगत व 69,381 सामुदायिक-सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण हो चुका है। वहीं शहरों को स्वच्छ रखने के लिए छह वर्षों में 1327 टन प्लास्टिक जब्त कर 16.47 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया।

Related Post

CM Yogi

पहलगाम आतंकी हमले में मृत शुभम द्विवेदी के पिता से बातकर सीएम योगी ने व्यक्त की संवेदनाएं

Posted by - April 23, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) में मृत कानपुर…
AK Sharma

डबल इंजन की सरकार में जितना कार्य हुआ है, उतना कार्य अबतक कभी नहीं हुआ: एके शर्मा

Posted by - September 10, 2024 0
पहसा। रतनपुरा बाजार स्थित मां काली माता मंदिर परिसर में सदस्यता महाअभियान के लिए कार्यक्रम आयोजित हुआ। ऊर्जा मंत्री एके…
CM Yogi

नौनिहालों के प्रति निश्चिंत रहें अभिभावक, अब उनकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की : सीएम योगी

Posted by - April 1, 2025 0
बरेली । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बरेली के नवाबगंज 73.25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अटल आवासीय…
CM Yogi

सुरक्षा, सुविधा व सहूलियत से समृद्ध हुआ व्यापार: सीएम योगी

Posted by - July 30, 2023 0
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को कहा कि व्यापारियों को सुरक्षा, सुविधा और सहूलियत…
CM Yogi

वे औरंगजेब की याद में म्यूजियम बना रहे थे और हम शिवाजी की स्मृतियों को संजो रहे हैं: योगी

Posted by - July 25, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार पर निशाना साधते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा…