SURESH BHATTSURESH BHATT

सीएम तीरथ सिंह रावत के बयानों पर BJP का डैमेज कंट्रोल, कहा- कभी-कभी जुबां फिसल जाती है

795 0

हल्द्वानी। सीएम तीरथ सिंह रावत (CM Tirath Singh Rawat)  के विवादित बयानों पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट सीएम का बचाव करते नजर आए। सुरेश भट्ट ने कहा कि कभी-कभी बोलते समय जुबां फिसल जाती है। हालांकि उन्होंने नसीहत देते हुए ये कहा कि हर किसी को सोच समझकर बयान देना चाहिए। 

गुजरात से उत्तराखंड आए 22 तीर्थयात्री कोरोना पॉजिटिव मिले

सीएम तीरथ सिंह रावत (CM Tirath Singh Rawat)  के द्वारा लगातार दिए जा रहे विवादित बयानों पर विपक्ष के साथ-साथ आम आदमी भी निंदा कर रहे हैं। वहीं भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि हर किसी को सोच समझकर बयान देना चाहिए। हालांकि सुरेश भट्ट इसके बाद सीएम का बचाव करते भी नजर आए।

उन्होंने मुख्यमंत्री का बचाव करते हुए कहा कि कभी-कभी बोलते समय जुबां फिसल जाती है। इसलिए इसको अन्यथा नहीं लेना चाहिए। पिछले कुछ दिनों से चाहे वह महिलाओं पर फटी जींस का बयान हो या फिर अमेरिका की गुलामी का हो, मुख्यमंत्री अपने बयानों से विपक्ष के साथ ही प्रदेश के लोगों के भी निशाने पर भी आ गए हैं।

Related Post

cm yogi

सीएम योगी ने किया ध्वजारोहण, बोले- हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है तिरंगा

Posted by - August 15, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 78वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार (15 अगस्त) को मुख्य कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ स्थित…
cm YogiAditynath in hugali

हुगली में बोले CM योगी-भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण पर दीदी बुरा क्यों लग रहा है..

Posted by - April 4, 2021 0
कोलकाता । प.बंगाल के हुगली में UP CM योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने ममता बनर्जी पर जुबानी हमला करते हुए…