BJP सांसद अर्जुन सिंह के आवास पर तेज धमाका हुआ, राज्यपाल ने कानून व्यवस्था को लेकर जताई चिंता

676 0

पश्चिम बंगाल में जारी राजनीतिक हिंसा चुनाव बीत जाने के बाद भी जारी है, भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के आवास पर बम से हमला हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह अर्जुन सिंह के आवास पर तेज धमाका हुआ, उस वक्त सांसद घर पर नहीं थे, परिवार के बाकी सदस्य घर के भीतर थे। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में लग गई, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है जिससे आरोपियों तक पहुंच सके।

https://twitter.com/jdhankhar1/status/1435422173120765954?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1435422173120765954%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Fstate%2Fwest-bengal%2Fwest-bengal-wanton-violence-in-wb-shows-no-sign-of-abating-bomb-explosions-outside-residence-of-member-parliament-arjun-singh-is-worrisome-on-law-and-order-governor-west-bengal-jagdeep-dhankhar-814659.html

राज्यपाल जयदीप धनखड़ ने घटना की जानकारी देते हुए लिखा- बंगाल में प्रचंड हिंसा कम होने का नाम नहीं ले रही है। उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए लिखा मैं जल्द कार्रवाई की अपेक्षा करता हूं, सांसद ने पहले भी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। पश्चिम बंगाल की नॉर्थ 24 परगना सीट से बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के घर पर तीन क्रूड बम फेंके जाने का मामला सामने आया है। घर में सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी के दौरान ही ये घटना हुई है। घर पर जिस वक्त बम फेंके गए उस समय सांसद और प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह मौजूद नहीं थे।

हालांकि उनके परिवार के सदस्य उस वक्त घर पर ही थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल रही है ताकि बम फेंकने वालों का पता लगाया जा सके। राज्यपाल जगदीप धनखड़ पहले भी ममता सरकार की पश्चिम बंगाल में जारी राजनीतिक हिंसा के लिए आलोचना करते रहे हैं। उधर पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा पर कड़ी कार्रवाई का दौर जारी है।

खुफिया एजेंसियों की जांच मे पंजाब में मिले 8 टिफिन बम!

बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा के मामलों की जांच की प्रगति पर मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के अधिकारियों ने नई दिल्ली में सीबीआइ मुख्यालय में उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में अब तक की जांच की समीक्षा की गई. सूत्रों ने बताया कि बैठक में समय पर आरोप पत्र दायर करने, हिंसा के मामलों में आरोपितों की गिरफ्तारी आदि पर जोर दिया गया।

Related Post

CM Yogi

वैश्विक चुनौतियों के प्रति अलख जगाएं एमपीएसपी की संस्थाएं: मुख्यमंत्री

Posted by - May 16, 2026 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद (एमपीएसपी) की सभी संस्थाओं का आह्वान किया…

शक्ति प्रदर्शन में जुटे नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह!

Posted by - July 15, 2021 0
पंजाब कांग्रेस में घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह एवं पूर्व मंत्री नवजोत…
Janmashtami

सीएम योगी ने दिये निर्देश, जन्माष्टमी पर गौशालाओं में हों भव्य आयोजन

Posted by - September 1, 2023 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) जन्माष्टमी (Janmashtami) के अवसर पर प्रदेश की ग़ौशालाओं में गौपूजन का आयोजन करेगी। ऐसे में…
जी. किशन रेड्डी

पुलिस को लेकर राजनीति न करें संदीप दीक्षित, कांग्रेस माफी मांगे : जी. किशन रेड्डी

Posted by - December 27, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के बयान पर पलटवार किया…