CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दावा, सातों सीटों पर जीतेगी भाजपा

208 0

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने राजस्थान विधानसभा उपचुनाव की समाप्ति के बाद बुधवार शाम को मतदान के लिए सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने लोकतंत्र की मजबूती एवं विकास के लिए जागरूकता से मतदान कर अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन किया है। राजस्थान की जनता समझदार है और उसने सोच-समझकर मतदान किया है।

उन्होंने (CM Bhajanlal Sharma) कहा कि जनता को पता है कि उसका विकास केवल भाजपा ही कर सकती है। इसलिए उनका वोट डबल इंजन की सरकार को और मजबूत बनाने के लिए पड़ा है। इस चुनाव में महिला, युवा, किसान, गरीब सहित हर वर्ग का समर्थन भाजपा के साथ था।

बताते चलें कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने पूरे दिन मतदान पर नजर रखी। उन्होंने राजस्थान में उपचुनाव वाली सीटों सलूम्बर, चौरासी, झुंझुनूं, खींवसर, दौसा, रामगढ़ एवं देवली-उनियारा में जिम्मेदारी निभा रही चुनावी टीमों, पार्टी पदाधिकारियों व प्रभारियों से मतदान का पल-पल फीडबैक लिया। उन्होंने प्रदेश स्तर पर चुनाव मैनेजमेंट टीम और वॉररूम की टीम को भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कड़ी मेहनत करने वाले समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

सीएम (CM Bhajanlal Sharma) ने सातों सीटों पर जीत का किया दावा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने दावा किया है कि राजस्थान की सातों विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भारी मतों से चुनाव जीतेंगे। शर्मा ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जिस क्षेत्र में भी गए, वहां की जनता का अपार जन समर्थन भाजपा के प्रति दिखा।

उन्होंने कहा कि चुनाव में लगे भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर मेहनत की और जनता ने 11 महीने की सरकार में हुए जनकल्याण के कार्यों के प्रति अपना समर्थन दिखाया है। राजस्थान की जनता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोद की लोकप्रियता सर्वाधिक है और इसका फायदा इन चुनावों में भाजपा को मिला है।

7 सीटों पर की दो-दो बार सभाएं

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)  ने 7 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव के दौरान सभी सीटों पर दो-दो बार चुनावी सभाएं की। इन चुनावी सभाओं में उमड़े जन सैलाब ने यह तय कर दिया था कि जनता इन चुनावों में भाजपा के साथ है और परिवारवाद, भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस एवं उनके सहयोगियों को सबक सिखाने का मन बना चुकी है।

Related Post

SS Sandhu

05 सितंबर से शुरू होगा उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र: संधू

Posted by - August 24, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इसमें ”मुख्यमंत्री…
CM Yogi

सीएम योगी ने हिमाचल वासियों से की अपील- 12 नवंबर को सिर्फ कमल-कमल और कमल ही दिखे

Posted by - November 8, 2022 0
कांगड़ा/कुल्लू/शिमला। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  मिशन हिमाचल पर हैं। उन्होंने 4 दिन में यहां 12 रैली…
Savin Bansal

डीएम के प्रयास से जिला अस्पताल में खुला राज्य का पहला आधुनिक बहुउद्देश्यीय दिव्यांग पुनर्वास केंद्र

Posted by - August 19, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) ने आज गांधी शताब्दी चिकित्सालय में स्थापित किए जा रहे राज्य के पहले आधुनिक…
सीबीएसई

सीबीएसई 10 और 12 वीं के 29 मुख्य विषयों की परीक्षाएं होगी आयोजित

Posted by - April 1, 2020 0
नई दिल्ली। केंद्रीय मानव संसाधन विकास (एमएचआरडी) मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड…