CM Dhami

विपक्ष मुद्दाविहीन, राज्य की पांचों सीटों पर जीतेगी भाजपा : धामी

287 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि मुद्दाविहीन विपक्ष ने अपनी हार मान ली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने और उनके विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए राज्य की सभी पांचों सीटों पर भाजपा बड़े अंतर से जीतेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने एक जारी वीडियो में कहा कि उत्तराखंड में निर्वाचन की सभी तैयारियां पूरी है। निर्वाचन आयोग चुनाव को लेकर जो भी चाहता है उसमें उत्तराखंड सरकार का पूरा सहयोग रहेगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की पहिया चल रहा है और तेज गति से दौड़ाने का निर्णय लिया हुआ है। पिछले चार राज्यों के चुनाव परिणाम जो आए उसमें लोगों ने बता दिया था कि भारत का मन किस ओर जा रहा है और भारत क्या करने वाला है। देश की जनता ने तय कर लिया है प्रधानमंत्री मोदी को ही बागडोर सौंपनी है।

पुष्कर धामी (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड से प्रधानमंत्री मोदी का बहुत लगाव है और यहां की जनता प्रधानमंत्री को अपने परिवार का मानती है। उन्होंने कहा कि एक गिलहरी ने रामसेतु बनाने में अपना योगदान दिया था उसी प्रकार से प्रधानमंत्री को फिर से प्रधानमंत्री बनाने और उनके विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए राज्य की पांचों सीटों पर भाजपा बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी।

विपक्ष के बेमेल गठबंधन में दूल्हा कौन :

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि विपक्ष के पास आज कोई मुद्दा ही नहीं है और वो पहले ही हार मानकर बैठी हुई है। विपक्ष का यह बेमेल गठबंधन है। परिवार और पार्टियों को बचाने की गठबंधन है। इस पूरी बारात में दूल्हा कौन होगा, यह तय नहीं कर पा रहे हैं। हाल यह है कि कोई बाराती बनना ही नहीं चाहता है, सब दूल्हा बनना चाहते हैं।

Related Post

एटीएस को सौदागार सदर की पत्नी की तलाश

एटीएस को सौदागार सदर की पत्नी की तलाश

Posted by - March 30, 2021 0
जाली नोटों का अवैध कारोबार करने वाले तस्करों ने लॉकाडाउन के बाद सूबे में एक बार फिर अपनी जड़ें मजबूत करनी शुरू कर दी है। इसका खुलासा आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) द्वारा पांच दिन पूर्व नोएडा से गिरफ्तार किये गये जाली नोटों के सौदागर सदर अली ने पूछताछ में किया है एटीएस को सदर की फरार पत्नी की सरगर्मी से तलाश है उस पर पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है इसके साथ ही एटीएस सदर के अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह की ब्रेन हैमरेज से हुई मौत एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक सदर अली की पत्नी मुमताज की तलाश में टीमें लगायी गयी हैं। गिरफ्तार किये गये सदर अली ने अपना नेटवर्क बरेली, कानपुर नगर व लखनऊ समेत अन्य शहरों में फैला रखा था। वह यूपी के कई तस्करों को पाकिस्तान से आने वाले जाली नोटों की सप्लाई करता था। बीते कुछ माह में भी नकली नोटों की सप्लाई किए जाने के तथ्य सामने आए हैं। सदर के जरिये इस गिरोह से जुड़े सप्लायरों की तलाश की जा रही है। पूर्व में पकड़े गए कई तस्करों के बारे में भी पड़ताल शुरू की गई है। गिरफ्तार किये गये तस्कर सदर से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यूपी में बांदा से जुड़े कई गिरोह पश्चिम बंगाल से जाली नोट लाकर उनकी सप्लाई लखनऊ समेत अन्य शहरों, एनसीआर व दिल्ली तक कर रहे हैं। पूर्व में इस गिरोह के कई सदस्य पूर्व में पकड़े भी जा चुके हैं। उनसे भी पूछताछ में सामने आया था कि जाली नोट पाकिस्तान से बंगलादेश व नेपाल के जरिये यहां सप्लाई किए जा रहे हैं।गौरतलब है कि जाली नोटों की तस्करी में वांछित चल रहे मालदा (पश्चिम बंगाल) निवासी 25 हजार रुपये के इनामी सदर अली को 24 मार्च को एटीएस ने नोएडा के महामाया फ्लाई ओवर के पास गरिफ्तार किया था। रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव…