Madan kaushik

BJP प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने अपने ऑफिस को कंट्रोल रूम में किया तब्दील, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

695 0
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी है। प्रदेश के हर जनपद के अस्पताल कोरोना मरीजों से भरे हुए हैं। वहीं, अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं न होने और कम संसाधनों के कारण लोग काफी डरे हुए हैं जिसको देखते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ((Madan Kaushik) ने अपने देहरादून ऑफिस को कंट्रोल रूम में तब्दील कर दिया है।
इस कंट्रोल रूम में कोरोनाकाल में प्रदेश की जनता फोन करके अपनी समस्याओं को बता पाएगी। साथ ही समस्याओं के निस्तारण के लिए खास कदम उठाए जा रहे हैं जिससे लोगों को सहूलियत मिल सकें।
control-room

कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक (Madan Kaushik) ने कंट्रोल रूम में 8-8 कर्मचारियों को तैनात किया है, जिनकी जिम्मेदारी है प्रदेश के हर क्षेत्र से आने वाली कॉल को अटेंड करके उनकी समस्याओं को सुनना है। उन्होंने बताया कि हर रोज लगभग 30 से 40 कॉल ऐसी आ रही हैं जिसमें ज्यादातर कॉल अस्पताल में एडमिट करवाने और जरूरतमंदों को दवाई दिलवाने के होते हैं। ऐसे में हर रोज 15 से 20 मरीजों को अच्छे अस्पताल में न केवल भर्ती करवाया जा रहा है, बल्कि होम आइसोलेशन की व्यवस्था भी की जा रही है।

आपदा के समय में जनप्रतिनिधियों का जनता के प्रति दायित्व बनता है कि वह कठिन घड़ी में उनका साथ दें। लिहाजा ऐसे में मदन कौशिक (Madan Kaushik) का कहना है कि हर रोज वह खुद कोलकाता हो या दिल्ली वहां रहकर भी मरीजों के लिए बेड और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का इंतजाम कर रहे थे। अब तक कंट्रोल रूम में डेढ़ सौ से ज्यादा कॉल कोविड-19 की आ चुकी हैं। कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों के नंबर सार्वजनिक किए गए हैं। लिहाजा अगर आपको प्रदेश में किसी भी तरह की कोई दिक्कत होती है तो आप इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर-

9411111540, 9411111649, 9411111595, 9411616781, 9897699494 , 9411111626 और 01334265757 हैं।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र रानीखेत पहुंचकर अमर बलिदानियों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Posted by - December 23, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र, रानीखेत पहुंचकर अमर बलिदानियों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि…
CM Dhami

महिला सशक्तिकरण एवं स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन की दिशा में उत्तराखण्ड सरकार का अभिनव कदम

Posted by - September 7, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को देहरादून के केंद्र बिंदु माने जाने वाले ऐतिहासिक घण्टाघर के सौंदर्यीकरण,…
CM Dhami

प्रदेशवासियों को सीएम धामी ने लोक पर्व हरेला की दी शुभकामनाएं

Posted by - July 16, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण…
Chardham Yatra

Chardham Yatra 2025: उत्तराखंड सरकार ने वाणिज्यिक वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड किया अनिवार्य

Posted by - April 12, 2025 0
देहारादून। 30 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार ने सुरक्षा उपायों के तहत…
Chardham

28 और 29 जून को चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को चेतावनी!

Posted by - June 26, 2022 0
देहरादून: हिन्दूओं का पवित्र चारधाम (Chardham) तीर्थ स्थल बद्ररीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में हर-साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु…