Babita Phogat

भाजपा स्टार प्रचारक बबीता फोगाट के काफिले पर हमला

487 0

मेरठ। उत्तर प्रदेश में मतदान की तारीख करीब आती जा रही है, वहीं प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगने के लिए स्टार प्रचारकों की गतिविधि भी बढ़ गई है। लेकिन कई जगह पर उन्हें विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है। ऐसे में शनिवार को भाजपा की स्टार प्रचारक बबीता फोगाट (Babita Phogat) के काफिले पर मेरठ में कुछ लोगों ने हमला कर दिया।

जानकारी के मुताबिक बबीता फोगाट मेरठ जनपद में सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव दबथुवा में भाजपा कैंडिडेट मनिंदर पाल के समर्थन में प्रचार करने के दौरान वोट मांग रही थीं। तभी कुछ लोगों ने विरोध किया और लाठी-डंडे लेकर आ गए। और उनके काफिले पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। हमले में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

बता दें कि नेताओं पर हमले का यह पहला मामला नहीं हैं, बल्कि इससे पहले 3 फरवरी को मेरठ में असदुद्दीन ओवैसी पर हमला हुआ था। ओवैसी की गाड़ी पर 4 राउंड फायरिंग की गई। हमले के बाद ओवैसी ने कहा था कि उन पर मेरठ से लौटते वक्त फायरिंग की गई।

पीएम मोदी ने विश्व की दूसरी सबसे बड़ी प्रतिमा को देश को किया समर्पित

वह बोले कि सबको पता था कि हम मेरठ से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। हर कोई जानता है कि टोल प्लाजा के पास गाड़ी धीमी हो जाती है। इसी दौरान हमलावर ने मुझे निशाना बनाते हुए गोलीबारी की गई।

Related Post

CM Yogi

महाकुम्भ के दौरान अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को न हो असुविधाः सीएम योगी

Posted by - January 4, 2025 0
अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं से बैठक के उपरांत प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा…
AK Sharma

नये कनेक्शन देने में देरी और अनावश्यक अड़ंगा भी बर्दाश्त नहीं होगा: एके शर्मा

Posted by - May 27, 2025 0
लखनऊः उत्तर प्रदेश के नगर विकास और ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने विद्युत कार्मिकों को सख्त निर्देश देते…
CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी के ‘ब्रांड यूपी’ की मचेगी धूम, अमेरिकी डेलिगेशन दिलाएगा ‘बूम’

Posted by - October 18, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के ‘ब्रांड यूपी’ (Brand UP) की अब दुनियाभर में धूम मचेगी।…