Amit Shah Home Minister

नक्सली हमले के बावजूद प्रचार कर रहे बघेल को भाजपा ने घेरा, शाह ने रद्द किए कार्यक्रम

954 0

छत्तीसगढ़। नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर में शनिवार शाम नक्सलियों ने 700 से अधिक सुरक्षाबलों को घेरकर उन पर हमला कर दिया। नक्सली और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हो गए और कई जवान अब भी लापता हैं। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Bahgel) असम विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए गए हुए हैं। असम में प्रचार खत्म कर रविवार शाम तक राज्य लौटेंगे। वहीं असम में प्रचार करने गए गृह मंत्री अमित शाह ने अपने कई कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। इसे लेकर असम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की इकाई ने बघेल को घेरा है।

 

असम चुनाव में भाजपा के सह प्रभारी और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह असम चुनाव प्रचार के लिए गए हुए थे, लेकिन उन्होंने छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले के चलते अपने चुनाव प्रचार अभियान के कई कार्यक्रम रद्द कर दिए। असम में रविवार को तीन में से एक रैली को संबोधित कर अमित शाह दिल्ली लौट रहे हैं। बाकी की दो रैलियां उन्होंने रद्द कर दीं।

 

असम में मंगलदोई से भाजपा के सांसद दिलीप सैकिया ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Bahgel)  को असम में प्रचार अभियान जारी रखने के लिए घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता और छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल यहां चुनाव प्रचार में छुटे हैं, जबकि उनके राज्य में इतना बड़ा हमला हो गया है। कई सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई है। सैकिया ने आरोप लगाया कि बघेल को जवानों की जान की कोई परवाह नहीं है। छत्तीसगढ़ के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरा करने के बजाय कांग्रेस नेता असम में डेरा डाले हुए हैं।

आरोप, बघेल सरकारी मशीनरी का कर रहे दुरुपयोग

भाजपा नेता ने कहा कि जब कई सुरक्षाकर्मी अपनी जान गंवा चुके हैं और कई अभी लापता हैं। इस दौरान भी छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल असम में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। वह सरकारी कर्मचारियों के साथ यहां डेरा डाले हुए हैं और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे हैं। चुनाव आयोग को इस मामले की जांच करनी चाहिए।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा,”मैं उन जवानों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने अपना कर्तव्य निभाते हुए देश पर प्राण न्यौछावर कर दिए। हम उनके परिवारों के साथ खड़े हैं।”

Related Post

Bageshwar

मुख्यमंत्री धामी की सोच है कि विकास की रोशनी प्रदेश के अंतिम छोर तक पहुंचे: डॉ. आर. राजेश कुमार

Posted by - May 19, 2026 0
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुरूप प्रदेश के दूरस्थ जनपदों में आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के विकास…
CM Dhami

सीएम धामी ने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 131वें एपिसोड को सुना

Posted by - February 22, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में जन प्रतिनिधियों और संस्कृति स्कूल के बच्चों के…
लेफ्टिनेंट शिवांगी

लेफ्टिनेंट शिवांगी बनेंगी भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट

Posted by - November 22, 2019 0
नई दिल्‍ली। भारतीय नौसेना को जल्द ही पहली महिला पायलेट मिलने वाली है। लेफ्टिनेंट शिवांगी दो दिसंबर को पहली महिला…
CM Bhajan Lal

कार्यकर्ताओं की शक्ति से जीतेंगे चौरासी-सलूम्बर का उपचुनावः मुुख्यमंत्री भजनलाल

Posted by - October 10, 2024 0
जयपुर/डूंगरपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) और भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड ने बुधवार को डूंगरपुर के गुरूकुल…