sunny deol

भाजपा सांसद सन्नी देओल कोरोना पॉजिटिव, हुए आइसोलेट

1647 0

शिमला। गुरदासपुर से भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

बता दें कि सन्नी गत कई दिनों से मनाली में रह रहे हैं। उन्होंने वामतट मार्ग पर सेबों के बगीचे में एक मकान किराये पर लिया हुआ है ।जहां वह हर वर्ष छुट्टियां मनाने आते हैं। सर्दियों में वह अक्सर मनाली ही आकर रहते हैं। हाल ही में हल्का बुखार और गले में खराश महसूस होने पर उन्होंने मंडी के नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज में कोरोना जांच कराई थी जो कल शाम पॉजिटिव आई।

कैमरे का सामना करने के लिए मैं बहुत उत्साहित: सनी लियोनी

सनी देओल  (Sunny Deol) ने ट्वीट कर बताया बुखार और गले में खराश होने पर कराई गई कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं एकांतवास में हूं और मेरी तबीयत ठीक है। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे सम्पर्क में आयें हैं कृपया वे स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच कराएं। वहीं मंडी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. देवेंद्र शर्मा ने भी सन्नी के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है।

Related Post

एनसीबीएस वैज्ञानिक

भारतीय भाषाओं में कोरोना से बचाव के उपाय बता रहे एनसीबीएस के वैज्ञानिक

Posted by - May 4, 2020 0
नई दिल्ली। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च से जुड़े राष्ट्रीय जीव विज्ञान केंद्र (एनसीबीएस), बेंगलुरु के वैज्ञानिकों ने लोगों को…

उन्नाव दुष्कर्म कांड: पीड़िता के लिए न्याय मांग रहीं जया का ठहाके लगाते हुए फोटो वायरल

Posted by - July 31, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। उन्नाव रेप केस में पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने आवाज उठाई थी। इसी…

ओटीटी प्लेटफार्म पर फिल्में घर पर कंफर्टेबल और सुरक्षित रहकर देख सकते हैं- वैलेंटिना क्रेडो

Posted by - June 22, 2020 0
ओटीटी प्लेटफार्म पर फिल्में घर पर कंफर्टेबल और सुरक्षित रहकर देख सकते हैं- वैलेंटिना क्रेडो जैसे कि आजकल अधिकतर फिल्में…
खेल रत्न

महिला पहलवान विनेश फोगाट का नाम खेल रत्न के लिए भेजेगा भारतीय कुश्ती महासंघ

Posted by - May 31, 2020 0
  लखनऊ। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) महिला खिलाड़ी विनेश फोगाट का नाम खेल रत्न के लिए भेजेगा। यह लगातार दूसरी…