BJP MP Kaushal Kishore Daughter in Law

BJP MP कौशल किशोर की बहू अस्पताल से डिस्चार्ज

845 0
लखनऊ। सांसद कौशल किशोर (BJP MP Kaushal Kishore) की बहू को लखनऊ के सिविल अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्हें हाथ की नस काटने के बाद अस्पताल में भर्ता कराया गया था।

भाजपा सांसद कौशल किशोर (BJP MP Kaushal Kishore) की बहू के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद मंगलवार शाम हजरतगंज के सिविल अस्पताल से उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। सांसद (BJP MP Kaushal Kishore)  की बहू ने रविवार रात अपने पति आयुष से मिलने की जिद करते हुए हाथ की नस काट ली थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। हाथ की नस काटने से पहले उसने दो वीडियो वायरल कर खुदकुशी करने की धमकी दी थी।

वीडियो वायरल कर पति को ठहराया था दोषी

वायरल वीडियो में सांसद की बहू ने रोते हुए कहा था कि मैं अब दुनिया से जा रही हूं। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी मौत के जिम्मेदार आयुष तुम हो और तुम्हारे माता-पिता एवं अन्य घर वाले हैं। इसके बाद उसने अपने हाथ की नस काट लिया। उसके हाथ से खून निकलता देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे को आनन-फानन में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। भर्ती होने के बाद उसने कहा था कि अब उसके पास जीने का कोई मकसद नही बचा है। सब कुछ खत्म हो गया है। उसके घर वाले भी उसे नहीं पहचान रहे हैं, उसे आयुष चाहिए, लेकिन वह उसे छोड़कर चला गया है। इसलिए अब वह इस दुनिया में नहीं रहना चाहती।

अस्पताल से मिली छुट्टी

सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ एसके नंदा ने बताया कि उसके हाथ में चार पांच जगह कट थे। हालांकि गनीमत यह थी कि हाथ की कोई नस नहीं कटी थी। निदेशक डॉ सुभाष सुंदरियाल ने बताया कि मंगलवार को उसकी तबीयत ठीक होने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Related Post

AK Sharma

स्वास्थ्य विभाग, मेला क्षेत्र एवं शहर में किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए रखे पूर्ण तैयारी: एके शर्मा

Posted by - November 30, 2025 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने माघ मेला 2026 को सकुशल रूप से सम्पन्न कराये जाने…
CM Yogi

गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे राष्ट्रपति, सीएम योगी ने किया स्वागत

Posted by - June 4, 2022 0
गोरखपुर: राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द (President Ramnath Kovind) शनिवार को अपनी धर्मपत्नी व देश की प्रथम महिला नागरिक सविता कोविन्द,…