रवि किशन

बीजेपी सांसद व अभिनेता रवि किशन के पिता का बीएचयू में निधन

944 0

मुम्बई । बॉलीवुड अभिनेता और गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन के पिता श्याम नारायण शुक्ला का मंगलवार की रात 11.00 बजे बनारस के बीएचयू अस्पताल में 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बुधवार की सुबह बनारस में किया गया।

रवि किशन के पिता और उनकी मां की ख्वाहिश थी कि उन्हें आगे के इलाज के लिए बनारस ले जाया जाये और वह वहीं पर अंतिम सांस लें

बता दें कि श्याम नारायण शुक्ला एक लम्बे समय से बीमार थे। उन्हें कई तरह की बीमारी के बाद उन्हें लकवा भी मार गया था, जिसके चलते उन्हें लगभग दो महीने पहले मुम्बई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उम्र और उनकी तमाम बीमारियों के चलते डॉक्टरों ने उनके बचने‌ की संभावना से इनकार कर दिया था। बता दें कि ऐसे में खुद रवि किशन के पिता और उनकी मां की ख्वाहिश थी कि उन्हें आगे के इलाज के लिए बनारस ले जाया जाये और वह वहीं पर अंतिम सांस लें।

डिजिटल माध्यम से भुगतान अनिवार्य, नहीं तो प्रतिदिन लगेगा 5000 रुपये जुर्माना

श्याम नारायण शुक्ला का बनारस के मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया

श्याम नारायण शुक्ला की अंतिम यात्रा बीएसयू अस्पताल से सुबह 11 बजे सीधे बनारस के मणिकर्णिका घाट के लिए रवाना हुई और वहीं पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उल्लेखनीय है एक लम्बे अर्से तक जौनपुर के एक मंदिर में पुजारी के तौर पर कार्यरत रहे। श्याम नारायण शुक्ला पिछले कई सालों से अपने बेटे रवि किशन के साथ मुम्बई में ही रह रहे थे।

Related Post

लोकसभा चुनाव नही लड़ेंगी सुमित्रा महाजन

टिकट एलान करने में BJP न करे देरी, अब नहीं लड़ना चुनाव – सुमित्रा महाजन

Posted by - April 5, 2019 0
इंदौर। भाजपा सांसद सुमित्रा महाजन ने लोकसभा चुनाव लड़ने से मना किया है। उन्होंने शुक्रवार यानी आज एक चिट्ठी भी…

लखनऊ: राजधानी में तेज रफ्तार का कहर, दो बच्चियों समेत एक व्यक्ति की मौत

Posted by - October 31, 2019 0
लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर गुरुवार यानी आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में…
कोरोनावायरस

कोरोना वायरस पर सलमान बोले- नमस्कार…हमारी सभ्यता में नमस्ते और सलाम है!

Posted by - March 5, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। सलमान…
प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी बोली-बीजेपी अमेठी में बांट रही है वोटर्स को पैसे, साड़ियां और जूते

Posted by - April 28, 2019 0
अमेठी। कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। प्रियंका…