Teerath Singh Rawat

उत्तराखंड : बीजेपी MLA का CM को पत्र, सहकारी बैंक में हुई नियुक्तियों में धांधली का आरोप

819 0
हरिद्वार।  तीरथ सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए हरिद्वार ग्रामीण से विधायक स्वामी यतीश्वरानंद और ज्वालापुर से बीजेपी विधायक (BJP MLA) सुरेश राठौर ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को पत्र लिखा है। उन्होंने हरिद्वार जिला सहकारी बैंक में हुई 34 नियुक्तियों को तत्काल रद्द करने की मांग की है।
राज्य मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद और ज्वालापुर से बीजेपी विधायक सुरेश राठौर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर हरिद्वार जिला सहकारी बैंक में हुई 34 नियुक्तियों को तत्काल रद्द करने की मांग की है।

राज्य मंत्री यतीश्वरानंद और विधायक राठौर ने बैंक प्रबंधक पर इन नौकरियों को देने के लिए करोड़ों रुपए वसूलने का आरोप लगाया है।

मुख्यमंत्री को लिखा गया पत्र सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसकी दोनों ने पुष्टि की है। दोनों ने इस मामले में कहा कि उत्तराखंड सरकार में किसी भी प्रकार की धांधली नहीं होने दी जाएगी। उनके संज्ञान में मामला आया था कि हरिद्वार जिला सहकारी बैंक में चतुर्थ श्रेणियों के कर्मचारियों की भर्ती में धांधली की गई है, ये भर्तियां रुपए लेकर की गई थी। इसको को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को पत्र लिखा है।

राज्य मंत्री यतीश्वरानंद और विधायक राठौर के मुताबिक मुख्यमंत्री ने उनके पत्र का संज्ञान लिया है। इस मामले के गंभीरता से लिया है. उनकी सरकार में इस तरह के कामों को होने नहीं दिया जाएगा।

Related Post

CM Yuva Help Desk

योगी सरकार की बड़ी पहल, 25 जनपदों में एक साथ हुआ सीएम युवा हेल्प डेस्क का आयोजन

Posted by - January 20, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण…
CM Yogi

सीएम योगी ने कल्याण सिंह को किया नमन, अर्पित की श्रद्धांजलि

Posted by - January 5, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंदिर आंदोलन के अग्रदूत, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल व उत्तर प्रदेश के पूर्व…
Sri Ramjanmabhoomi Tirtha Kshetra Trust

..तो अब राम मंदिर ट्रस्ट स्थापित करेगा ऑक्सीजन प्लांट

Posted by - April 23, 2021 0
लखनऊ। अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Sri Ramjanmabhoomi Tirtha Kshetra Trust) राममंदिर निर्माण के साथ अब कोरोना संक्रमित मरीजों के…