Teerath Singh Rawat

उत्तराखंड : बीजेपी MLA का CM को पत्र, सहकारी बैंक में हुई नियुक्तियों में धांधली का आरोप

829 0
हरिद्वार।  तीरथ सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए हरिद्वार ग्रामीण से विधायक स्वामी यतीश्वरानंद और ज्वालापुर से बीजेपी विधायक (BJP MLA) सुरेश राठौर ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को पत्र लिखा है। उन्होंने हरिद्वार जिला सहकारी बैंक में हुई 34 नियुक्तियों को तत्काल रद्द करने की मांग की है।
राज्य मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद और ज्वालापुर से बीजेपी विधायक सुरेश राठौर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर हरिद्वार जिला सहकारी बैंक में हुई 34 नियुक्तियों को तत्काल रद्द करने की मांग की है।

राज्य मंत्री यतीश्वरानंद और विधायक राठौर ने बैंक प्रबंधक पर इन नौकरियों को देने के लिए करोड़ों रुपए वसूलने का आरोप लगाया है।

मुख्यमंत्री को लिखा गया पत्र सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसकी दोनों ने पुष्टि की है। दोनों ने इस मामले में कहा कि उत्तराखंड सरकार में किसी भी प्रकार की धांधली नहीं होने दी जाएगी। उनके संज्ञान में मामला आया था कि हरिद्वार जिला सहकारी बैंक में चतुर्थ श्रेणियों के कर्मचारियों की भर्ती में धांधली की गई है, ये भर्तियां रुपए लेकर की गई थी। इसको को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को पत्र लिखा है।

राज्य मंत्री यतीश्वरानंद और विधायक राठौर के मुताबिक मुख्यमंत्री ने उनके पत्र का संज्ञान लिया है। इस मामले के गंभीरता से लिया है. उनकी सरकार में इस तरह के कामों को होने नहीं दिया जाएगा।

Related Post

General MM Naravan

सेना प्रमुख ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कोरोना संकट पर तैयारियों की जानकारी दी

Posted by - April 29, 2021 0
नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (MM Naravane) ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। उन्होंने…
CM Yogi

सत्ता के समय हरियाणा में हर माफिया कांग्रेस के शागिर्द थेः सीएम योगी

Posted by - September 28, 2024 0
फरीदाबाद/महेंद्रगढ़/यमुनानगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार को हरियाणा के चुनावी दौरे पर रहे। यहां की रैलियों में मतदाताओं से…
Banarasi Saree

बनारसी साड़ी पर दिखेंगे काशी के घाट, नंदी, त्रिशूल और संस्कृत के श्लोक

Posted by - September 10, 2023 0
वाराणसी। काशी के प्राचीन, पारंपरिक हस्तशिल्प व आधुनिक उत्पाद ग्रेटर नोएडा में होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में जलवा बिखेरने…
सीएम योगी बोले गोरखपुर खाद फैक्ट्री में स्थापित होंगे स्किल डेवलपमेंट सेंटर

सीएम योगी बोले गोरखपुर खाद फैक्ट्री में स्थापित होंगे स्किल डेवलपमेंट सेंटर

Posted by - March 5, 2021 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि खाद कारखाने की लागत करीब   8000 करोड़ है। गोरखपुर के लिए यह सार्वजनिक…