CM Vishnudev Sai

भाजपा मीडिया विभाग ने सीएम साय को सौंपा पत्र

427 0

रायपुर। भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग ने गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) से मुलाकात कर उन्हें पत्रकारों पर कांग्रेस के शासनकाल में हुए अन्याय की जांच करने हेतु पत्र सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासन काल में पिछले 5 वर्ष अभिव्यक्ति की आजादी की दृष्टि से भयावह रहे हैं। पत्रकारों की प्रताड़ना, महज समाचार प्रसारित/प्रकाशित करने में कारण उन पर लगाये जाते झूठे मुकदमों आदि ने नागरिक के मौलिक अधिकार पर गंभीर कुठाराघात किया। अनेक ऐसे पत्रकार हैं जो नाहक मुकदमों आदि का सामना कर रहे हैं। अनेक के साथ अन्य तरह से उनके सम्मान को ठेस पहुंचाया गया है।

कई ऐसे लोगों के साथ मारपीट हुई, बेवजह उन्हें जेल में ठूंसा गया। हर तरह से पत्रकारों की आवाज दबाने दमनकारी रवैया अपनाया गया। कथित पत्रकार सुरक्षा कानून की धज्जियां उड़ायी गयी। ऐसे में अब इन्हें न्याय दिलाना अत्यावश्यक है। ऐसे सभी मामलों की निष्पक्ष जांच करा कर पत्रकारों को न्याय दिलाएं।

प्रतिनिधिमंडल में भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा एवं रसिक परमार शामिल रहे। इस अवसर पर विशेष रूप से मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा , आलोक सिंह माैजूद रहे।

Related Post

CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी ने श्रावस्ती में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, राहत पैकेट किए वितरित

Posted by - July 11, 2024 0
श्रावस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को श्रावस्ती में बाढ़ (Flood) प्रभावित क्षेत्रों का हेलीकाप्टर से निरीक्षण किया।…
grenede attack

कश्मीर यूनिवर्सिटी गेट पर ग्रेनेड हमले में दो नागरिक घायल, सर्च ऑपरेशन शुरू

Posted by - November 26, 2019 0
नई दिल्ली। कश्मीर यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर आतंकियों ने मंगलवार को ग्रेनेड हमला किया है। इस हमले में दो…
CM Dhami

खेल वन और ग्रीन गेम्स से उत्तराखंड बना खेल और हरित चेतना का प्रतीक: मुख्यमंत्री

Posted by - November 12, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर (देहरादून) में आयोजित अखिल भारतीय वन खेलकूद…