BJP

दर्जी की हत्या पर बीजेपी नेता नाराज, गहोलत सरकार को बताया नंपुसक

520 0

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर (Udaipur) में मंगलवार को दर्जी कन्हैयालाल (Kanayalal) की हत्यासे पूरे देश में गम और गुस्सा उबल रहा है। वहीं, सियासी दल भी इस घटना पर राजस्थान सरकार पर गुस्सा निकाल रहे है। जयपुर में बीजेपी (BJP) नेता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने प्रेस कॉन्फ्रें करके उदयपुर की घटना के लिए राज्य की अशोक गहोलत (Ashok Gehlot) सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। बीजेपी नेता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस की गहलोत सरकार (Gehlot government) पर निशाना साधते हुए राज्य सरकार को नंपुसक सरकार करार दिया है।

राज्यवर्धन सिंह राठौर कहा, राजस्थान में कांग्रेस की नंपुसक सरकार है। 3.5 साल हो गए और इन्होंने जो काम किए हैं उसके कारण ही आज जिहादियों के हौसले बुलंद हैं। ये एक अकेली घटना नहीं है अनेकों घटनाएं इंतजार कर रही हैं होने का और राजस्थान सरकार हाथ बांध के सिर्फ अपनी कुर्सी बचाकर बैठी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मानसिक रूप से दिल्ली में रहते हैं और अंदरूनी खींचतान के कारण जनता पिस रही है। जब राजस्थान में लॉ एंड ऑर्डर है ही नहीं तो ऐसे ही लोगों के हौसले बढ़ते हैं।

उदयपुर दर्जी हत्यकांड पर बोले SP- अपराधी की कोई जाति नहीं होती

राजस्थान में सरकार के नाम पर कोई है ही नहीं। विधायकों को भी खुली छूट दे रखी है। राजस्थान में बिल्कुल नपुंसक सरकार है। इसके अलावा खुद गहलोत सरकार के मंत्री प्रताप सिंह खचरियावस भी इस हमले को लेकर बेहद आहत दिखे और हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग कर दी है।

उदयपुर Tailor हत्याकांड: एनआईए करेगी जांच, 31 लाख मुआवजे का ऐलान

Related Post

Akhilesh

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

Posted by - April 4, 2026 0
अम्बेडकर नगर। इज़राइल के संघर्षग्रस्त नेटान्या शहर में फंसे अकबरपुर निवासी अखिलेश कुमार (Akhilesh Kumar) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM…
Kashi Vishwanath

नव्य, भव्य और दिव्य श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के चार सालो में श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची 26 करोड़ के पार

Posted by - December 4, 2025 0
वाराणसी: उत्तर वाहिनी गंगा के तट पर विराजमान श्री काशी विश्वनाथ धाम (Shri Kashi Vishwanath Dham) के लोकार्पण के बाद बाबा…
रानी रामपाल

रानी रामपाल ने ‘वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड जीता, रचा इतिहास

Posted by - January 31, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल गुरुवार को विश्व की पहली हॉकी खिलाड़ी बन गयी जिन्होंने प्रतिष्ठित…