CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी बोले- भाजपा राजनीतिक पार्टी ही नहीं, एक परिवार है

356 0

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महानगर की ओर से गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के साथ कार्यकर्ता संवाद एवं समरसता भोज कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि भाजपा राजनीतिक पार्टी ही नहीं बल्कि एक परिवार है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र विकास एवं जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर संगठन और राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने अपने घर से लाया भोजन साथ में बैठकर किया। संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री (CM Dhami) से कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत कराया। इसमें मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष, पार्षद, महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को मुख्यमंत्री से साझा किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने गंभीरता के साथ सभी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को लिखा और यथासंभव समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया। महानगर देहरादून में इस प्रकार का यह पहला कार्यक्रम था। इसके लिए महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल को अतिथियों ने साधुवाद दिया और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम महानगर में निरंतर होना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुरेंद्र राणा ने किया। इस दौरान सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, विनोद चमोली, उमेश शर्मा, सविता कपूर, पुनीत मित्तल, आदित्य चौहान, नेहा जोशी, विनोद उनियाल, विश्वास डाबर आदि थे।

Related Post

‘हवाई चप्पल पहनने वाले को भी हवाई सफर की सुविधा देना चाहती है मोदी सरकार’- ज्योतिरादित्य सिंधिया

Posted by - August 19, 2021 0
देश में विमान सेवा को किफायती बनाने पर जोर देते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ा बयान…
CM Dhami

चम्पावत आने वाले वर्षों में उत्तराखण्ड का एक आदर्श, सशक्त और आत्मनिर्भर जनपद बनेगा: मुख्यमंत्री

Posted by - January 13, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को जनपद चम्पावत स्थित पावन माता रणकोची मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना…