पायल रोहतगी

पायल की गिरफ्तारी का भाजपा भी कर रही विरोध, पति ने लगाई पीएम मोदी से गुहार

1039 0

एंटरटेनमेंट डेस्क। पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस के द्वारा बीते कल गिरफ्तार कर लिया है। पायल रोहतगी पर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू पर भद्दी टिप्पणी करने का आरोप है।

बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी पायल रोहतगी अपने बयानों की वजह से हमेशा विवादों में रहती हैं। पायल की गिरफ्तारी के बाद अब उनके पति पहलवान संग्राम सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है।

संग्राम सिंह ने अपने अपने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट कर लिखा- यह कांग्रेस शासक राज्य में अभिव्यक्ति की आजादी है। उन्होंने गृहमंत्री कार्यालय, पीएमओ इंडिया और नरेंद्र मोदी को टैग कर इस मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है।

पायल की गिरफ्तारी का अब भाजपा भी विरोध कर रही है। राजस्थान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने कहा है कि कांग्रेस दूसरे प्रदेशों में तो आजादी का राग अलापती है लेकिन उसने पुलिस की टीम को अहमदाबाद भेजकर एक कलाकार को गिरफ्तार करवा दिया।

16 दिसंबर 2019 का राशिफल: इन तीन राशियों वाले जरूर पढ़ें ये खबर 

ये शर्मनाक और इसकी निंदा करनी चाहिए।अपनी गिरफ्तारी पर पायल ने ट्वीट में लिखा था- ‘मुझे राजस्थान पुलिस ने मोतीलाल नेहरू पर एक वीडियो शेयर करने के लिए गिरफ्तार किया है। उस वीडियो को मैने गूगल से जानकारी लेकर बनाया था। बोलने की आजादी एक मजाक है’। इस ट्वीट में उन्होंने राजस्थान पुलिस, पीएमओ, होम मिनिस्ट्री के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट को टैग किया है।

पायल ने अपने ट्विटर एकाउंट  पर एक विवादित वीडियो शेयर किया था। जिसमें पायल ने स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू को लेकर टिप्पणी की थी।

इसके साथ ही पायल ने मोतीलाल की शादी को तीन तलाक के मुद्दे से भी जोड़ते हुए आपत्तिजनक बयान दिया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसपी ममता गुप्ता ने बताया, पायल रोहतगी पर केस दर्ज उन्हें हिरासत में लिया गया है।

Related Post

illegal mining

अवैध खनन पर सख्ती से उत्तराखंड में खनन राजस्व चार गुना बढ़ा

Posted by - January 30, 2026 0
देहरादून : खनन (Mining) गतिविधियों को लेकर सामान्य तौर पर लोगों में नकारात्मक अवधारणा रहती है। लेकिन उत्तराखंड में मुख्यमंत्री…
CM Vishnudev Sai

गृह मंत्री शाह का एडिटेड वीडियो, मुख्यमंत्री साय ने दी कांग्रेस को चेतावनी

Posted by - April 29, 2024 0
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के वीडियो से छेड़छाड़ कर आरक्षण खत्म करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी बोले- दो दिन में खोली जाएं बंद सड़कें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Posted by - September 16, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अवरुद्ध मार्गों को दो दिन के भीतर…