PM MODI

बंगाल में बनेगी भाजपा की सरकार : मोदी

763 0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला और दावा किया कि दो मई के बाद राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी और उसके सीटों की संख्या 200 के भी पार चली जाएगी। एक चुनावी रैली को यहां संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा पहले चरण के मतदान के बाद तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष की बौखलाहट और बढ़ गई है।   जय श्री राम   के आह्वान और दुर्गा विसर्जन से उन्हें पहले ही परेशानी थी, अब उन्हें तिलक और भगवा वस्त्र से भी दिक्कत होने लगी है तथा उनके लोग चोटी रखने वालों को राक्षस कह रहे हैं।

उन्होंने कहा,   पश्चिम बंगाल में असली परिवर्तन बस एक महीने दूर है। भाजपा की जीत का आंकड़ा 200 के भी पार जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित अन्य गैर-भाजपा नेताओं को पत्र लिखे जाने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, पहले चरण का मतदान होने के बाद  दीदी की बौखलाहट और बढ़ गई है। कल ही दीदी ने देश के कई नेताओं को संदेश भेजकर मदद की अपील की है। जो लोग दीदी की नजर में बाहरी हैं, टूरिस्ट हैं, जिन्हें वो कभी मिलने तक का समय नहीं देती थीं, अब उनसे समर्थन मांग रही हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को पहले ही गाली दे चुकी हैं और निर्वाचन आयोग को कटघरे में खड़ा कर चुकी है। उन्होंने कहा,   आपकी (बनर्जी की) बौखलाहट बंगाल के लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। आपने बंगाल के साथ विश्वासघात किया है और अब आप बंगाल की परंपरा और यहां की मान मर्यादाओं का भी अपमान कर रही हैं।   उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल पहले से ही जानता है कि आपको   जय श्रीराम   और दुर्गा विसर्जन से दिक्कत रही है। उन्होंने कहा कि अब दीदी को तिलक से दिक्कत है। अब दीदी को भगवावस्त्र से दिक्कत है। और तो और अब दीदी के लोग चोटी रखने वालों को राक्षस कहने लगे हैं।

बाइक सवार दो दोस्तों की हुई मौत

मोदी ने आरोप लगाया कि समाज के एक वर्ग को खुश करने के लिए उनके द्वारा ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने कहा,   वोट के लिए किसी को खुश करना है तो यह आपका अधिकार है लेकिन पश्चिम बंगाल के लोगों की आस्था को, रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद तथा चैतन्य महाप्रभु की पहचान को मैं गाली नहीं देने दूंगा। प्रधानमंत्री ने ममता बनर्जी पर उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के खिलाफ   दुश्मनी की भाषा   बोलने का आरोप लगाया और कहा कि यह उनकी राजनीतिक समझ पर सवाल पैदा करता है।

उन्होंने कहा,   आप भूल गई हैं कि आपने सीएम के नाते संविधान की शपथ ली हुई है। भारत का संविधान आप को दूसरे राज्यों के लोगों का इस तरह अपमान करने की इजाज नहीं देता है। आप चाहे जितनी मेरी बेइज्जती कर लीजिए, मुझे गाली दीजिए लेकिन दीदी मेरा आग्रह है आपसे कि देश के संविधान का अपमान मत करिए। बाबा साहब आंबेडकर की भावना का अपमान मत करिए। अपने बांग्लादेश दौरे के दौरान प्रसिद्ध जोशेरेश्वरी मंदिर जाने और वहां मतुआ समाज के आध्यात्मिक गुरु की पूजा अर्चना करने पर ममता बनर्जी द्वारा आपत्ति जताने पर प्रधानमंत्री ने हैरानी जताई।

Related Post

CM Dhami

धामी ने डा.चौधरी को किया सम्मानित

Posted by - May 19, 2023 0
हरिद्वार। मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रोफेसर (डा.) नरेश चौधरी विभागाध्यक्ष ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय को उत्कृष्ट कार्यों…
विद्यालयों में दो शिक्षकों की जांच के बाद दो फर्जी शिक्षक बर्खास्त

बाइक चोरी कर भाग रहे आरोपित को लोगों ने दबोचा

Posted by - March 6, 2021 0
 विभूतिखंड के डॉ राम मनोहर लोहिया परिसर में सफाई कर्मी की बाइक चोरी करना शातिरों के लिए भारी पड़ गया। पीड़ित ने अपने दोस्तों की मदद से आरोपियों को धर दबोचा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। साथ ही पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया है। शातिर जालसाजों ने 96 हजार रुपए ऐंठे प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि पीड़ित अनवर हुसैन मानसनगर इंदिरा नगर इलाके में परिवार के साथ रहता है। साथ ही डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में बतौर सफाई कर्मचारी कार्यरत है। गुरुवार को पीड़ित ने पुलिस को बताया कि डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल परिसर के गेट नंबर तीन के पास बाइक खड़ी कर अंदर गया था। करीब आधे घंटे बाद वापस आया तो बाइक गायब थी। आनन-फानन में पुलिस को घटना की जानकारी दी। साथ ही दोस्तों के संग तलाश शुरू की। इसके बाद चिनहट के निजामपुर मल्हौर इलाके में रहने वाले भानु पांडे और अवधेश पांडे को पकड़ लिया। हालांकि इस दौरान आरोपी भागने की कोशिश करने लगे तो शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों से हाथापाई की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक और लॉकर तोड़ने के उपकरण बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने जेल भेज दिया गया है।
CM Dhami

वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस प्लान बना रही है सरकार : धामी

Posted by - May 23, 2024 0
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को लमगड़ा क्षेत्र में वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय और…
CM Dhami attended the swearing-in ceremony of Shubhendu Adhikari

शुभेंदु अधिकारी बने मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी

Posted by - May 9, 2026 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार का गठन हो गया। भाजपा विधायक दल के नेता शुभेन्दु…