BJP dominates Uttarakhand civic elections

उत्तराखंड निकाय चुनाव में बीजेपी का दबदबा, 11 नगर निगमों में से 10 सीटों पर हासिल की जीत

218 0

देहारादून। उत्तराखंड निकाय चुनाव (Uttarakhand Civic Elections) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सुनामी ने सभी दलों का सूपड़ा साफ कर दिया है। बीजेपी ने उत्तराखंड की 11 नगर निगमों में से 10 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। देहरादून नगर निगम सीट पर बीजेपी प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने एक लाख से ज्यादा वोटों के मार्जिन से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल को आसानी से हरा दिया।

ऋषिकेश नगर निगम से BJP के शंभू पासवान, हरिद्वार से बीजेपी के किरन जयसवाल, रुद्रपुर से बीजेपी की अनिता देवी अग्रवाल, कोटद्वार से बीजेपी के शैलेंद्र रावत, हल्द्वानी से बीजेपी के गिरिराज सिंह बिष्ट, काशीपुर से बीजेपी के दीपक बाली, अल्मोड़ा से बीजेपी के अजय वर्मा, पिथौरागढ़ से बीजेपी की कल्पना देवलाल ने जीत हासिल की है। जबकि एक मात्र सीट श्रीनगर पर निर्दलीय प्रत्याशी आरती भंडारी ने जीत दर्ज की है।

बता दें कि उत्तराखंड में कुल 100 शहरी स्थानीय निकायों के लिए मतदान 23 जनवरी को हुआ, जिसमें 11 नगर निगम, 43 नगर परिषद और 46 नगर पंचायतें शामिल थी। 5405 उम्मीदवारों ने चुनाव में भाग लिया। 11 महापौर पदों के लिए कुल 72 उम्मीदवार, नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 445 और नगर निगम पार्षद पदों के लिए 4888 उम्मीदवार मैदान में थे।

राज्य के चुनाव आयुक्त सुशील कुमार ने कहा कि उत्तराखंड में 30,29, 000 मतदाता हैं। मतदान के लिए 1,515 मतदान केंद्रों और 3,394 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए 25,800 सुरक्षाकर्मी और 16,284 मतदान कर्मी तैनात किए गए थे।

Related Post

बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट

दिल्ली विधानसभा चुनाव : बीजेपी के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, यहां देखें नाम

Posted by - January 22, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरे होने के एक दिन बाद बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की…
Kedarnath Dham

बाबा केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या 16.56 लाख के पार , टूटा 2024 का रिकॉर्ड

Posted by - October 9, 2025 0
देहरादून। चारधाम यात्रा फिर रफ्तार पकड़ गई है। बारिश और बर्फबारी के बावजूद यात्रियों में भारी उत्साह बना हुआ है।…
cm dhami

भगत सिंह कोश्यारी को मिला पद्म भूषण, राज्य के लिए गर्व की बात

Posted by - January 25, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को…
CM Bhajan Lal

एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों को अन्तिम रूप दें अधिकारी : मुख्यमंत्री

Posted by - December 4, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) ने कहा कि किसान, महिला, मजदूर तथा युवाओं का सशक्तीकरण राज्य सरकार का विजन…
CM Dhami

प्रारंभिक शिक्षा में 2906 पदों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया गतिमान: सीएम धामी

Posted by - August 16, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को शिक्षा निदेशालय ननूरखेड़ा में प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत चयनित…