elections

अभी लोकसभा चुनाव हों तो उप्र में भाजपा को मिल सकती हैं 67 से 73 सीटें

383 0

लखनऊ। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) को लेकर उत्तर प्रदेश की जनता का मूड विपक्षी दलों के लिए काफी निराशाजनक आ रहा है। चुनाव से एक साल पहले ही एक न्यूज चैनल के सर्वे में इसी तरह का इशारा किया गया है।

इस सर्वे के अनुसार 2024 लोकसभा चुनावों से पहले यदि आज ही चुनाव (Elections) हो जाएं तो भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाला गठबंधन उत्तर प्रदेश में बड़ी सफलता हासिल कर सकता है। इस सर्वे में भाजपा गठबंधन की सभी चारों क्षेत्रों पश्चिम यूपी, पूर्वांचल, बुंदेलखंड और अवध में भारी जीत का अनुमान जताया गया है। इसके अनुसार यदि अभी चुनाव हो जाएं तो भाजपा गठबंधन को 63 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 67 से 73 सीटें मिल सकती हैं।

वहीं यूपी में मुख्य विपक्षी पार्टी सपा को महज 19 प्रतिशत वोट शेयर के अनुसार मात्र 3 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं बसपा 11 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 0 से 4 सीटें जीत सकती है तो कांग्रेस 4 प्रतिशत वोट शेयर लेकर 1 से 2 सीट ही जीत पा रही है। अन्य को 3 प्रतिशत वोट शेयर मिल रहा है, लेकिन उसका खाता खुलता नहीं दिख रहा है। दिलचस्प बात ये है कि सर्वे का नतीजा उसी दिन सामने आया है जब योगी सरकार अपने सुशासन के 6 साल पूरे होने का जश्न मना रही है।

पश्चिम उप्र और बुंदेलखंड में मिल सकती है भारी विजय

पश्चिम उप्र में किए गए सर्वे के अनुसार भाजपा गठबंधन को यहां 18 से 23 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं सपा को मात्र 2 से 5 सीटें और बसपा को 0-1 सीट मिलने का अनुमान है। इसके अलावा कांग्रेस और अन्य को एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही है। पश्चिम यूपी में लोकसभा की कुल 27 सीटें हैं। अगर आज यहां चुनाव हो तो भाजपा इस क्षेत्र से भारी विजय हासिल कर सकती है।

वहीं बुंदेलखंड क्षेत्र की बात करें तो यहां भी भाजपा मतदाताओं का दिल जीतने में कामयाब नजर आ रही है। बुंदेलखंड में लोकसभा की कुल 4 सीटें हैं। इस सर्वे के अनुसार बुंदुलेखंड क्षेत्र में भाजपा गठबंधन को 58 फीसदी वोट मिलने का अनुमान जताया गया है जो 3 से 4 सीटों में बदल सकता है। वहीं 19 फीसदी वोट शेयर के अनुमान के साथ सपा यहां 0 से एक सीट जीत सकती है। बसपा को भी 0 से एक सीट मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस और अन्य का खाता भी खुलता नहीं दिखाई दे रहा।

अवध और पूर्वांचल में कायम है भाजपा की लहर

अवध की बात करें तो यहां लोकसभा की कुल 23 सीटें हैं। सर्वे के अनुसार 23 सीटों के लिए होने वाले मतदान में भाजपा गठबंधन को 18 से 23 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं सपा को 0 से एक सीट, बसपा को 0-1 सीट, कांग्रेस को 1 से 2 सीट और अन्य को एक भी सीट नहीं मिलने का अनुमान है।

सीएम योगी के गढ़ यानी पूर्वांचल में सर्वे के अनुसार एकतरफा भाजपा लहर बरकरार है। यहां लोकसभा की कुल 26 सीटें हैं, जिनमें भाजपा गठबंधन को 18 से 23 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं सपा को 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस और अन्य का यहां खाता भी नहीं खुल रहा है।

सीएम योगी के कामकाज को बेहतर मान रही जनता

इस सर्वे में यूपी में सीएम के कामकाज को लेकर भी लोगों की राय ली गई है। इसमें 52 प्रतिशत लोगों ने योगी सरकार के कामकाज को बेहतर बताया है, जबकि 27 प्रतिशत लोगों ने संतोषजनक और 21 प्रतिशत ने बेहद खराब बताया है।

सर्वे में यूपी के सीएम के तौर पर किसका कामकाज बेहतर रहा, इस पर भी राय ली गई है। इसमें 42 प्रतिशत लोगों ने योगी आदित्यनाथ को बेहतर माना, जबकि 17 प्रतिशत ने कल्याण सिंह को और 15 प्रतिशत ने मायावती के कामकाज को बेहतर बताया। यूपी में योगी सरकार के बुलडोजर एक्शन के बारे में 54 प्रतिशत लोगों ने इसे माफिया के खिलाफ कारगर बताया। 31 प्रतिशत ने कुछ हद तक कारगर बताया तो 15 प्रतिशत ने इसे सिर्फ प्रचार का तरीका कहा।

सर्वे के अनुसार लोकसभा में किसे मिलेंगी कितनी सीटें ?

पार्टी सीटें

भाजपा 67-73

सपा 03-06

बसपा 00-04

कांग्रेस 01-02

अन्य 00

Related Post

Poster

‘हर बच्चा खास है’: योगी सरकार ने विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के लिए शुरू किया पोस्टर अभियान

Posted by - June 4, 2025 0
लखनऊ। क्या आपने कभी सोचा है कि वह बच्चा जो बोल नहीं सकता, सुन नहीं सकता या सामान्य बच्चों की…

मायावती ने पेट्रोल, डीजल तथा रसोई गैस के बढ़ते दामों पर केंद्र व राज्य सरकार को घेरा

Posted by - October 14, 2021 0
लखनऊ। पेट्रो पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने गुरुवार को केन्द्र तथा राज्य…
CM Yogi

तीसरा कार्यकाल देकर जनता करेगी पीएम मोदी के समर्पण का सम्मान : योगी आदित्यनाथ

Posted by - March 29, 2024 0
बिजनौर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि शहर के प्रबुद्धजनों की भूमिका प्राचीन ऋषि-मुनियों जैसी है, जो…
ADM Shyam Singh Rana landed at ground zero and led the search operation

6 अलग-अलग टीमें बनाकर रुद्रप्रयाग से श्रीनगर तक चलाया जा रहा सर्च अभियान

Posted by - June 28, 2025 0
रुद्रप्रयाग: जनपद के घोलतीर क्षेत्र में गुरुवार को हुई बस दुर्घटना में लापता लोगों की खोजबीन के लिए प्रशासन द्वारा…