ममता बनर्जी

BJP बाबू जय श्री राम कहते हैं, उन्होंने एक भी मंदिर बनवाया?- ममता बनर्जी

996 0

कोलकाता। लोकसभा चुनाव 2019 में पीएम मोदी और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। ममता ने बंगाल के बिष्णुपुर में जनसभा की और पीएम मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा बीजेपी की रैलियों में ‘जय श्री राम’ के नारों पर ममता दीदी ने कहा, ‘बीजेपी का बाबू जय श्रीराम कहता है, लेकिन क्या उसने एक भी राम मंदिर बनवाया।’

ये भी पढ़ें :-दिग्विजय का शिवराज पर पलटवार, कहा- प्रज्ञा के प्रचार करने के बाद आपको नहाना नहीं पड़ता 

आपको बता दें उन्होंने आगे कहा कहा, ‘‘आप (मोदी) किसी से जबर्दस्ती कुछ नहीं बुलवा सकते। हमारी भगवान राम में आस्था है। हम जानते हैं कि उन्हें किस तरह आदर देना है। हम जय हिंद, वंदे मातरम, मां-माटी-मानुष की जय, तृणमूल कांग्रेस की जय बोलेंगे। लेकिन, वे नारे कभी नहीं लगाएंगे जो भाजपा लोगों से सुनना चाहती है।’’

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019: ‘अखिलेश, मायावती जिसे चाहेंगे, वही बनेगा अगला पीएम’- धर्मेंद्र यादव 

जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी ने सोमवार को बंगाल के तामलुक में रैली की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था, ‘दीदी इतनी बौखला गई हैं कि अब उन्हें भगवान की बात करना भी खटक रहा है। हालत तो यह है कि जय श्रीराम कहने वालों को दीदी गिरफ्तार करवाकर जेल भेज रही हैं।

Related Post

CM Yogi

दिव्यांगजनों ने साबित किया-हम किसी से कम नहीं: सीएम योगी

Posted by - December 3, 2024 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दिव्यांग शब्द और भावनाओं को सम्मान देकर उन्हें गरिमामयी…
ज्योतिरादित्य सिंधिया

मध्य प्रदेश से राज्यसभा में जाएंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया, एलान जल्द

Posted by - March 6, 2020 0
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश से कांग्रेस पार्टी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा में भेजने का फैसला कर लिया है। पार्टी…