BJP सांसद बोले- कांग्रेस की वजह से बढ़े पेट्रोल के दाम, हम तो गलतियां सुधारने में लगे हैं

1192 0

महामारी के बीच बड़ी महामारी बनी महंगाई कम होने के नाम नहीं ले रही है, जिस केंद्र सरकार पर इसे कम करने की जिम्मेदारी है उसके नेता अजीबोगरीब बयान दे रहे हैं। भाजपा सांसद महेश शर्मा ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया, कहा- कांग्रेस ने जो व्यवस्था बनाई उसी से दिक्कत हो रही है। सांसद ने कहा- कांग्रेस सरकार ने इसकी प्राइस को अंतरराष्ट्रीय प्राइस के साथ लिंक किया था इसलिए अब इसके भाव किसी सरकार के हाथ में नहीं है।

उन्होंने कहा- हम कांग्रेस की गलतियां सुधारने का काम कर रहे हैं, सरकार कदम उठा रही है कि पेट्रोल और डीजल को भी जीएसटी के भीतर लाया जाए। बता दें कि मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स को तीन गुना बढ़ा दिया, जो पहले 10 रुपए था वह अब 34 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है।

टीवी चैनल न्यूज-24 से बात करते हुए उन्होंने कहा, “पेट्रोल और डीजल के दाम में तेजी हमारी सरकारी की वजह से नहीं है। यह कांग्रेस सरकार की देन है, जब इन्होंने इसकी प्राइस को अंतरराष्ट्रीय प्राइस के साथ लिंक किया था। वह दर अब की सरकार या किसी मंत्री के हाथ में नहीं है। वह व्यवस्था जो कांग्रेस सरकार की बनाई हुई है, उसी के तहत आज इसकी दर बढ़ रही है। हम तो गलतियों को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। मैं समझता हूं कि इस पर भी हमारी सरकार कदम उठा रही है कि क्या पेट्रोल और डीजल को भी जीएसटी के अंदर लाया जाए। ये विषय अभी सरकार के संज्ञान में है। जब भी प्रदेश की सरकारें इस पर कहेंगी, इसका निराकरण होगा।”

Related Post

CM Dhami

विधायक ने सीएम धामी को सौंपा ज्ञापन, विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग

Posted by - April 9, 2023 0
हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण और विकास कार्यों के लिए विधायक रवि बहादुर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
anand bardhan

मुख्य सचिव ने किया उत्तराखंड पुस्तक मेले का शुभारंभ, बोले- युवा किताबों से करें दोस्ती

Posted by - November 1, 2025 0
देहरादून:  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने शनिवार को देहरादून के दून पुस्तकालय एवं शोध संस्थान में उत्तराखण्ड पुस्तक…
Naxalites Encounter

बीजापुर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 7 नक्सली मार गिराए गए, 2 जवान शहीद

Posted by - December 3, 2025 0
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों (Naxalites Encounter) के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद…
cm pushkar dhami

प्रधानमंत्री ने देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया : सीएम पुष्कर धामी

Posted by - January 2, 2022 0
  हरिद्वार।  पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री (cm pushkar dhami) ने रविवार को विधान सभा क्षेत्र झबरेडा मण्डी परिसर में कृषि…
CM Bhajan Lal Sharma

कांग्रेस ने देश के मालिकों को भिखारी बना दिया, पेपर लीक को लेकर निशाना साधा: सीएम भजनलाल

Posted by - November 10, 2024 0
झुंझुनू। राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में प्रचार के दौरान नेता एक-दूसरे पर जमकर सियासी हमले…