अकबरुद्दीन ओवैसी केमोदी को लेकर बिगड़े बोल

अकबरुद्दीन ओवैसी के बिगड़े बोल, मोदी को चौकीदारी की टोपी और सीटी मैं पहनाऊंगा

1410 0

हैदराबाद। चुनावी घमासान के बीच विवादित बयानों का सिलसिला भी तेज होता जा रहा है। अकबरुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मैं भी चौकीदार’ कैंपेन पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर मोदी को चौकीदारी का इतना ही शौक है तो चौकीदारी की टोपी और गले में सीटी मैं पहनाऊंगा।

ये भी पढ़ें :-सपा के स्टार प्रचारकों की दूसरी सूची मुलायम सिंह यादव को भी मिली जगह 

आपको बता दें एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने 18 मार्च को हैदराबाद लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया था। इस सीट पर पहले चरण में 11 अप्रैल को चुनाव होना है। अकबरुद्दीन ओवैसी अपने भाई के लिए प्रचार में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें :-आजमगढ़ से अखिलेश रामपुर से आजम लड़ेंगे चुनाव, स्टार प्रचारकों में मुलायम का नाम नहीं 

जानकारी के मुताबिक हैदराबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, ‘कैसे को वोट देते हो, कभी चायवाला बन जाता है कभी फकीर बन जाता है। कभी नालों में से गैस निकालता है। अरे आप देखो अच्छा चौकीदार है। अगर इतनी चौकीदारी की तुमको ख्वाहिश है तो पहले जब चायवाले बोले थे तो मैं बोला था चाय की केतली मैं दूंगा। चाय का चुल्ला मैं दूंगा। चाय की पत्ती मैं दूंगा। अब चौकीदार बन गया तो ठीक है, उसकी ख्वाहिश है तो आ जा सर पर चौकीदारी की टोपी और गले में सीटी मैं पहनाऊंगा।’

Related Post

Pushkar Singh Dhami

सौहार्द पूर्ण माहौल को बिगाड़ने की इजाजत किसी को नहीं: सीएम धामी

Posted by - April 23, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि (Uttarakhand Devbhoomi) के साथ-साथ सैनिक बाहुल्य…
cm yogi

कोरोना से दिवंगत 51 पत्रकारों के परिजनों को मुख्यमंत्री ने दिए 10-10 लाख रुपये

Posted by - December 25, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को कोविड के दौरान दिवंगत 51 पत्रकारों के परिजनों को 10-10 लाख…