Business

कागज के इस कारोबार से बड़ा मुनाफा, होगी अंधी कमाई

618 0

नई दिल्ली: अगर आप कम खर्च में अपना कारोबार शुरू (Business) करने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको एक शानदार बिजनेस (Great business) के बारे में बताएंगे। इसे आप कम खर्च में स्टार्ट कर सकते हैं और स्‍थानीय बाजार में भी बेचकर हर महीने अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। यह बिजनेस है पेपर कप बनाने का (Paper cup business) पर्यावरण के प्रति लोगों में आई जागरूकता के कारण अब दिनोंदिन पेपर कप की मांग बढ़ रही है।

पेपर कप मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने के लिए सरकार भी मुद्रा योजना (Mudra scheme) के तहत लोन दे रही है। पेपर बनाने की यूनिट आप कम पैसे लगाकर भी लगा सकते हैं। अगर आप ज्‍यादा निवेश करना चाहते हैं तो इसकी बड़ी यूनिट भी लगा सकते हैं। पेपर कप बनाने के लिए कच्‍चा माल और मशीनें आसानी से मिल जाती हैं।

ऐसे शुरू करें काम

पेपर कप बनाने के लिए पेपर रील, बॉटम रील और मशीनों की आवश्‍यकता होती है। बाजार में छोटी-बड़ी कई तरह की मशीनें उपलब्‍ध हैं। पेपर रील और बॉटम रील आप ऑनलाइन या किसी भी दिल्‍ली, जयपुर जैसे बड़े शहर से आसानी से खरीद सकते हो। मशीन भी आजकल ऑनलाइन मिल जाती है। पेपर रील का रेट 90 रुपये किलो से शुरू होता है। इसी तरह बॉटम रील की कीमत भी 80 से 90 रुपये किलो है। पेपर कप फ्रेमिंग मशीन 5 लाख रुपए में आ जाती है। करीब आठ से दस लाख रुपये का निवेश कर आप हर हर साइज के कप और ग्‍लास को प्रोडक्‍शन कर सकते हैं।

टाटा स्टील के शेयर में आई तेजी, जाने आपको स्टॉक खरीदना, बेचना या रखना चाहिए?

इतनी होगी कमाई

आम तौर पर पेपर कप बनाने वाली फैक्‍ट्री एक महीने में 15,60,000 कप तैयार करती है। अगर आप इसे 30 पैसे प्रति कप के हिसाब से बेचते हैं तो आपको करीब 4,68,000 की आय होगी। 408,964 रुपए आपका कुल खर्च होगा, इस तरह आप महीने में करीब 60 हजार रुपए आराम से कमा सकते हो।

सरकार करेगी मदद

पेपर कप मैन्‍युफैक्‍चरिंग यूनिट लगाने के लिए आप केंद्र सरकार मुद्रा योजना का लाभ उठाकर लोन ले सकते हैं। इस योजना के तहत कुल प्रोजेक्ट कास्ट का 25 फीसदी आपको खुद के पास से निवेश करना होगा, मुद्रा योजना के तहत 75 फीसदी लोन सरकार देगी।

Related Post

चुनाव से पहले नाराज किसानों को मनाने की जुगत में लगी योगी सरकार, वापस लेगी मुकदमे

Posted by - August 26, 2021 0
किसानों को बड़ी राहत देते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पराली जलाने से संबंधित सभी केस वापस लेने…
Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने किसान महापंचायत को लगाई फटकार, ‘आपने शहर का गला घोंट रखा है’

Posted by - October 1, 2021 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में किसान महापंचायत की तरफ से जंतर-मंतर पर सत्याग्रह की अनुमति मांगी गई है। शुक्रवार को…

भाजपा की सरकार होती तो किसानों को सुनती, यह तो मोदी सरकार है जिसे कंपनी चला रही- टिकैत

Posted by - August 9, 2021 0
भारतीय किसान यूनियन प्रवक्ता राकेश टिकैत ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान ऐंकर को भारतीय जनता पार्टी वालों की प्रिंसिपल…