Delhi government

दिल्ली सरकार का बड़ा प्लान, अगले साल तक कॉलोनियों को मिलेगी ये सुविधा

724 0

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार (Delhi government) अगले साल मार्च तक सभी अनधिकृत कॉलोनियों में सड़क, पानी की पाइपलाइन, सीवरेज नेटवर्क और ड्रेनेज कनेक्टिविटी मुहैया कराएगी। दिल्ली सचिवालय (Delhi Secretariat) में शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ अनाधिकृत कॉलोनियों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया।

अधिकारियों द्वारा अनाधिकृत कॉलोनियों में चल रहे सभी विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। बैठक में संबंधित अधिकारियों ने केजरीवाल को अवगत कराया कि मार्च 2023 तक सभी अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर, सड़क, पानी की पाइप लाइन और नालियों को विकसित करने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनाधिकृत कॉलोनियों में चल रहे सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता उत्तम गुणवत्ता की हो और वहां रहने वाले निवासियों को बिना किसी परेशानी के सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएं। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा संचालित की जा रही सड़कों और नालों की प्रगति को भी लिया गया।

यह भी पढ़ें : अखिलेश यादव ने चाचा का किया अपमान, शिवपाल को नहीं किया फोन

उन्होंने 459 परियोजनाएं पूरी कर ली हैं जबकि 278 निर्माणाधीन हैं। विभाग द्वारा कुल 1,845.73 किलोमीटर की लंबाई में 18,340 सड़कों का निर्माण किया जा रहा है, इनमें से कुल 1,542.43 किलोमीटर में से 15,638 सड़कों का निर्माण किया गया है। कुल 303.19 किलोमीटर की 2,702 सड़कें निर्माणाधीन हैं। विभाग द्वारा कुल 3,052.41 किलोमीटर के 30,606 नालों का निर्माण कार्य हाथ में लिया गया, 2,661.23 किलोमीटर की लंबाई के 27,576 नाले पूरे हो चुके हैं और कुल 391.18 किलोमीटर की लंबाई के लिए 3,030 नाले निर्माणाधीन हैं।

यह भी पढ़ें : यूपी में योगी सरकार का पहला गिफ्ट राशन, पंजाब में नौकरी

Related Post

CM Dhami inaugurated the MP Sports Festival.

मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा में किया सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ

Posted by - December 22, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को अल्मोड़ा में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान…
AK Sharma

बाढ़ पीडितों को नहीं होगी किसी प्रकार की समस्या: एके शर्मा

Posted by - July 27, 2024 0
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं उर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, जिलाधिकारी डा0…
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय अपने मंत्रियाें के साथ 13 जुलाई काे अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन

Posted by - July 12, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) अपने मंत्रियाें के साथ 13 जुलाई काे रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे।…
Agreement between UPSIDA and CEL

करार से पर्यावरण-अनुकूल औद्योगिक विकास की दिशा में आगे बढ़ेगा उत्तर प्रदेश

Posted by - August 22, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के विज़न “सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश” को साकार करने की दिशा में प्रदेश…
helicopter ride

मेधावी छात्रों को हेलीकॉप्टर से सैर कराने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़

Posted by - October 8, 2022 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मेधावी छात्रों को शनिवार सुबह हेलीकॉप्टर राइड (Helicopter Ride) कराई गई। हेलीकॉप्टर राइड करने वाले बच्चों में…