राम मंदिर पर सरकार का बड़ा दांव, सुप्रीम कोर्ट में दी गैर विवादित भूमि लौटाने की अर्जी

1531 0

नई दिल्ली। राम मंदिर विवाद मामले में केंद्र सरकार ने बड़ा दांव चला है। सरकार ने अयोध्या विवाद मामले में विवादित जमीन छोड़कर बाकी जमीन को लौटने और इसपर जारी यथास्थिति हटाने की मांग की है। सरकार ने अपनी अर्जी में 67 एकड़ जमीन में से कुछ हिस्सा सौंपने की अर्जी दी है। ये 67 एकड़ जमीन 2.67 एकड़ विवादित जमीन के चारो ओर स्थित है।

ये भी पढ़ें :-कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एक बार फिर विवादों में घिरे 

आपको बता दें  राम जन्मभूमि न्यास ने 1991 में अधिग्रहित अतिरिक्त भूमि को मूल मालिकों को वापस दिए जाने की मांग की थी। शीर्ष अदालत ने पहले विवादित स्थल के पास अधिग्रहण की गई 67 एकड़ जमीन पर यथा स्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था।सरकार के इस कदम का वीएचपी और हिंदूवादी संगठनों ने स्वागत किया है।

ये भी पढ़ें :-पूर्व रक्षामंत्री ने दिल्ली के मैक्स अस्पताल में ली आखिरी सांस, लंबे समय से थे बीमार 

जानकारी के मुताबिक रामलला विराजमान की ओर से ऐडवोकेट ऑन रेकॉर्ड विष्णु जैन बताया था कि दोबारा कानून लाने पर कोई रोक नहीं है लेकिन उसे सुप्रीम कोर्ट में फिर से चुनौती दी जा सकती है। VHP ने केंद्र के इस कदम का स्वागत किया है। वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने एक बयान जारी कर कहा कि कोर्ट ने एम. इस्माइल केस में कहा था कि अतिरिक्त जमीन इसके मालिकों को लौटाई जा सकती है।

Related Post

चुनावी हलफनामे

मोदी ने चुनावी हलफनामे में दी गलत जानकारी, चुनाव आयोग करे कार्रवाई : कांग्रेस

Posted by - April 16, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी पर अपने चुनावी हलफनामे में संपत्ति को लेकर गलत जानकारी…

राफेल मुद्दे पर फिर राहुल में किया सवाल कहा अपने कमरे में छुपकर बैठे हैं प्रधानमंत्री

Posted by - January 2, 2019 0
नई दिल्ली। राफेल डील को लेकर बार बार कांग्रेस अध्यक्ष प्रधानमंत्री को घेर रहे हैं इसे क्रम में राहुल गाँधी…
CM Yogi

सीएम योगी ने नवंबर तक भदोही को टीबी मुक्त करने के लिए किया प्रेरित

Posted by - June 23, 2025 0
भदोही: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में भदोही जनपद के विकास कार्यों व कानून व्यवस्था…
CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी के ‘ब्रांड यूपी’ की मचेगी धूम, अमेरिकी डेलिगेशन दिलाएगा ‘बूम’

Posted by - October 18, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के ‘ब्रांड यूपी’ (Brand UP) की अब दुनियाभर में धूम मचेगी।…