Yogi

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब इन दो धर्म नगरी में नहीं मिलेगी शराब

545 0

लखनऊ: सूबे की योगी सरकार (Yogi Government) ने अयोध्या (Ayodhya) को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। अब भगवान श्रीराम मंदिर क्षेत्र में शराब नहीं बिकेगी। श्रीराम मंदिर क्षेत्र में आने वाली शराब दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। इसके साथ ही कान्हा की नगरी मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास के क्षेत्र में शराब की बिक्री पर बुधवार से पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।

इसके साथ ही मथुरा (Mathura) में आज यानी बुधवार 1 जून से शराब, बीयर व भांग की 37 दुकानों पर आज से ताला लग जाएगा। दही और दूध वाली दुकानें बढ़ाई जाएंगी। मथुरा शहर के तीन होटलों के बार व दो मॉडल शॉप भी आज से नहीं खुलेंगे। मथुरा को तीर्थ स्थल घोषित करते हुए जन्मस्थान के आसपास के क्षेत्र में शराब और मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था।

सुगम हुआ आवगमन, पर्यटन और रोजगार की संभावनाओं को लगे पंख : CM Yogi

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद में मंगलवार को एक सवाल का जवाब देते हुए आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने बताया था कि अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर क्षेत्र में आने वाली सभी शराब की दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। सवाल बसपा सदस्य भीमराव अम्बेडकर ने पूछा था, जिसका जवाब मंत्री नितिन अग्रवाल ने दिया था।

 

Related Post

CM Yogi

सनातन धर्म एक विराट वट वृक्ष, इसकी तुलना किसी झाड़ और झंखाड़ से नहींः सीएम योगी

Posted by - January 25, 2025 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को अखिल भारतवर्षीय अवधूत भेष बारह पंथ-योगी महासभा…
CM Yogi

हेमवती नंदन बहुगुणा ने संघर्षों से प्रशस्त किया था अपना मार्गः मुख्यमंत्री

Posted by - March 17, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर योजना भवन में आयोजित…
Bulldozer

नगरीय निकायों में सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण को लेकर सख्त योगी सरकार

Posted by - April 30, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अवैध निर्माण को लेकर सख्त योगी सरकार (Yogi Government)  अब नगरीय निकायों में सार्वजनिक भूमि, पार्क,…