बिग बॉस: ‘कितनी भी फीस ऑफर हो मैं नहीं जाऊंगी – सौम्या टंडन

1156 0

इंटरटेनमेंट डेस्क। सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस एक बार फिर चर्चा में है । इस कड़ी में ‘भाभी जी घर पर हैं’ में अनीता भाभी का किरदार निभाने वाली सौम्या टंडन से भी बिग बॉस का हिस्सा बनने को लेकर सवाल पूछा गया। तो इस पर उन्होंने कहा ‘मैं कभी भी बिग बॉस के घर में नहीं जाऊंगी चाहे मुझे कितनी भी फीस क्यों ना ऑफर हो। ना मैं बिग बॉस के लिए बनी हूं और ना ये शो मेरे लिए बना है। मुझे लगता है कि मैं इस शो के लिए कोई भी कंटेट क्रिएट नहीं कर पाऊंगी।’

ये भी पढ़ें :-बर्थडे स्पेशल: बोल्ड गर्ल कुरैशी की जिदंगी में बेहद ही खास दिन, इस फिल्म से की थी करियर की शुरुआत 

आपको बता दें उन्होंने आगे कहा, ‘फिलहाल मुझे कुछ ऐसा लगा नहीं कि मैं रियलिटी शो होस्ट करूं। हां अगर मुझे कोई बहुत अच्छा ऑफर मिलता है तो मैं जरूर उसके बारे में सोचूंगी।’ बता दें कि सौम्या पिछले 4 सालों से ‘भाभी जी…’ में काम कर रही हैं । इस सीरियल की शुरुआत साल 2015 में हुई थी।

ये भी पढ़ें :-बर्थडे स्पेशल: कई हिट फिल्में दे चुकीं अभिनेत्री आयशा जुल्का, अब दिखने लगी हैं ऐसी 

जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले ही सौम्या मां बनी हैं । सौम्या ने साल 2016 में बैंकर सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी रचाई थी। सौम्या साल 2007 में आई सुपरहिट फिल्म जब वी मेट में एक्ट्रेस करीना कपूर की छोटी बहन रूप के किरदार में भी नजर आईं थी।

Related Post

महाराष्ट्र चुनाव: अक्षय ने नहीं दिया वोट, ट्विटर पर हुए ट्रोल

Posted by - October 22, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को वोटिंग हुई। मुंबईकर ने वोटिंग में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है लेकिन…
कांग्रेस

सीएम-माया को लेकर EC के फैसले बोली कांग्रेस, क्या मोदी जी के खिलाफ आयोग करेगा कार्रवाई?

Posted by - April 15, 2019 0
नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव से पहले लगातार नेताओं के विवादित बयान सामने आते जा रहे हैं। इसी बीच सीएम…
फटी एड़ी

पैरों की फटी एड़ियों को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलु नुश्खे

Posted by - November 24, 2019 0
लाइफस्टाइल डेस्क। सर्दियों में हमारी स्किन बहुत रुखी-रुखी हो जाती हैं। देखने में बेजान सी लगती जाती हैं। सर्दी में…