भूपेश बघेल के पिता को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, स्वयं सीएम ने दिया था ऑर्डर

650 0

ब्राह्मण समाज पर विवादित टिप्पणी करने पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने राज्य के सीएम भूपेश बघेल के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। नंद कुमार बघेल ने ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी की थी जिसके बाद राज्य के भीतर ही ब्राह्मण नेताओं एवं लोगों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। सीएम भूपेश बघेल ने पुलिस को अपने पिता पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश देते हुए कहा- कोई भी हो वह कानून के ऊपर नहीं है। इस वक्त नंद कुमार को मीडिया से दूर रखा गया है, ऐसा इसलिए किया गया है ताकि वह अब किसी तरह के बयान न दें।

किसी राज्य के सीएम द्वारा अपने ही पिता की गिरफ्तारी का ऑर्डर देने का ये पहला मामला नजर आता है, तमाम लोग भूपेश की प्रशंसा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल के खिलाफ रायपुर के डीडी नगर थाने में केस दर्ज किया गया है। सर्व ब्राह्मण समाज की शिकायत पर ये केस दर्ज किया गया। नंद कुमार पर सामाजिक द्वेष पैदा करने का आरोप है। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 505- समुदायों के बीच शत्रुता, घृणा या वैमनस्य की भावनाएं पैदा करने और धारा 153 ए के तहत सामाजिक तनाव बढ़ाने वाला बयान देने का आरोप है।

नए अवतार में बसपा! त्रिशूल थामें खड़ी हुई मायावती, कार्यकर्ताओं ने लगाए जय श्रीराम के नारे

करीब 3 दिन पहले नंद कुमार बघेल के बयान से नाराज ब्राह्मण समाज ने रायगढ़ में उनका पुतला दहन किया था। FIR दर्ज करने की मांग को लेकर सिटी कोतवाली का घेराव कर दिया। घंटों चले हंगामे के बाद पुलिस ने समाज के लोगों से शिकायत ले ली थी और कार्रवाई का भरोसा दिया था। हालांकि तब मामला दर्ज नहीं किया गया।

Related Post

Speed and thrill event Moto GP begins

रफ्तार और रोमांच के इवेंट का हुआ आगाज, फाइनल रेस के साक्षी बन सकते हैं सीएम योगी

Posted by - September 22, 2023 0
ग्रेटर नोएडा/लखनऊ। रफ्तार और रोमांच के दीवानों का मनपसंद इवेंट मोटो जीपी (Moto GP)  का शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के…
Electricity

योगी सरकार की मॉनिटरिंग का असर, मई में 99.24 प्रतिशत बिजली शिकायतों का हुआ निस्तारण

Posted by - June 11, 2026 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के मार्गदर्शन में प्रदेशवासियों को निर्बाध…
sugarcane

योगी सरकार ने पहले की सरकार से तीन गुना अधिक किया गन्ना मूल्य भुगतान, छह गुना धान खरीद, दोगुना हुई गेहूं खरीद

Posted by - March 25, 2025 0
सहारनपुर : योगी सरकार (Yogi Government) के नेतृत्व में सहारनपुर में आठ वर्षों के दौरान अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं।…