CM Pushkar Singh Dhami

सीएम पुष्कर सिंह धामी से भूपेन्द्र यादव ने की मुलाकात, कई मुद्दों पर की चर्चा

589 0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में केन्द्रीय श्रम, सेवायोजन, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री (Climate change minister) भूपेन्द्र यादव (Bhupendra Yadav) ने भेंट की। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री के मध्य राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने केंद्रीय मंत्री (Central minister) से वन विभाग (Forest department) के एनओसी (NOC) एवं क्लीयरेंस से संबंधित केन्द्रीय स्तर पर लंबित मामलों से अवगत कराया।

CM Pushkar Singh Dhami से भूपेन्द्र यादव ने की चर्चा

केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि केंद्र स्तर पर लंबित वन विभाग सभी मामलों का शीघ्र समाधान किया जायेगा। इस दौरान दोनों के मध्य वनाग्नि जैसी घटनाओं को रोकने को लेकर भी चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आस्था के प्रमुख केंद्र के साथ ही वन और पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है।

CM Pushkar Singh Dhami से भूपेन्द्र यादव ने की चर्चा
CM Pushkar Singh Dhami से भूपेन्द्र यादव ने की चर्चा

CM धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक मे अधिकारियो को दिये निर्देश

अधिकारियों के साथ की बैठक

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भ्रमण के दौरान एफआरआई में वन एवं पर्यावरण से संबंधित विभिन्न मामलों में अधिकारियों के साथ बैठक की गई। प्रोजेक्ट एलीफेंट एवं कैंपा के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की गई। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को वन एवं पर्यावरण के क्षेत्र में केन्द्र सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी।

सीएम धामी गांधी पार्क में आयोजित भागवत कथा हुए शामिल

 

Related Post

DM Savin Bansal's inspection at Kedapuram

केदापुरम में डीएम का औचक निरीक्षण, नारी निकेतन से शिशु सदन तक परखी व्यवस्थाएं

Posted by - December 3, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) ने केदारपुरम अवस्थित राजकीय नारी निकेतन, बालिका निकेतन, बाल गृह एवं शिशु सदन का…
CM Dhami meets DUSU President and JNUSU Joint Secretary

सीएम धामी ने डूसू अध्यक्ष और JNUSU संयुक्त सचिव से मुलाकात की, दी जीत की बधाई

Posted by - October 9, 2025 0
नई दिल्ली/देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष…
CM Yogi reached his childhood school

अपने बचपन के स्कूल पहुंचे सीएम योगी, पुरानी यादों को किया ताजा

Posted by - February 8, 2025 0
पौड़ी गढ़वाल : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) शनिवार को यमकेश्वर ब्लॉक के थांगड़ प्राइमरी स्कूल के…
CM Dhami

उत्तराखंड राज्य तेजी से विकास पथ पर अग्रसर, गेम चेंजर योजनाएं बदलेंगी तस्वीर : मुख्यमंत्री धामी

Posted by - November 6, 2024 0
उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने उत्तरकाशी जिले में संचालित विकास योजनाओं एवं जन कल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति…