BKU प्रमुख नरेश टिकैत का कार्यकर्ताओं को फरमान, बीजेपी वालों को न दें न्यौता नहीं तो…!

729 0

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत(naresh tikait) ने बुधवार को यहां हुई किसान पंचायत में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आक्रामक तेवर दिखाये। उन्होंने यहां कहा कि, बीजेपी से कोई भी संबंध न रखा जाए। यही नहीं, पंचायत के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को अजब फरमान भी सुना दिया।

टिकैत(naresh tikait) ने कहा कि, हमारा कोई भी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि को विवाह समारोह का न्यौता नहीं देगा। इसके अलावा भाकियू प्रमुख ने कहा कि, अगर कोई ऐसा करता है तो अगले दिन उसे, 100 सदस्यों (भारतीय किसान यूनियन) के लिये भोजन का प्रबंध करना होगा।

दिल्ली बॉर्डर पर डटे हैं राकेश टिकैत

सरकार द्वारा बनाये गये कृषि कानून के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी है। 80 दिनों से ज्यादा हो गये हैं, दिल्ली बॉर्डर पर किसान कानून वापसी की मांग को लेकर डटे हैं। सरकार से बातचीत के कई दौर बेनतीजा रहे हैं। दिल्ली बॉर्डर पर राकेश टिकैत लगातार सरकार को घेर रहे हैं। गौरतलब है कि, बुधवार को जिले के सिसौली कस्बे में हुई इस किसान पंचायत में कई गांव को किसान शामिल हुए।

बीजेपी की मुसीबत

किसान आंदोलन सरकार के लिये लगातार मुसीबत बनता जा रहा है। वहीं, उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभ के चुनाव होने हैं। ये आंदोलन भारतीय जनता पार्टी के लिये सियासी तौर पर बड़ा नुकसान कर सकता है। वहीं, विपक्षी दल किसानों के इस आंदोलन में अपना राजनीतिक फायदा तलाशने में जुटे हैं।

Related Post

CM Yogi

महाशिवरात्रि पर सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री

Posted by - February 25, 2025 0
गोरखपुर। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर मंगलवार शाम गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अधिकारियों को निर्देशित किया…

GIS की सफलता में बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर की बड़ी भूमिका: सीएम योगी

Posted by - March 13, 2023 0
गोरखपुर। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को…
Neha Sharma

‘स्वच्छ विरासत’ में 75 पर्यटक और एतिहासिक धरोहरों को किया गया शामिल: नेहा शर्मा

Posted by - January 12, 2023 0
लखनऊ। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय 2.0 के तहत यूपी को स्वच्छ बनाने को लेकर 14 जनवरी से ‘स्वच्छ विरासत’ (Clean…
Maoist Posters

केरल के कोझिकोड में माओवादियों चुनाव के खिलाफ लगाए पोस्टर

Posted by - April 1, 2021 0
तिरुवनन्तपुरम। केरल के कोझिकोड स्थित थिरुवमबाड़ी मुथप्पन नदी क्षेत्र में आज सुबह माओवादी पोस्टर (Maoist Posters) दिखाई दिए। भाकपा (माओवादी)…