झड़प में भारतीय जनता पार्टी के नेता घायल

झड़प में भारतीय जनता पार्टी के नेता घायल

941 0

जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में भारतीय जनता पार्टी के एक स्थानीय नेता सहित दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में एक पुलिसकर्मी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संवरा गांव में बृहस्पतिवार शाम दो पक्षों में फेसबुक पर किये गये एक पोस्ट को लेकर विवाद शुरू हो गया और बाद में झड़प हुई जिसमें भाजपा के स्थानीय नेता भूपेंद्र नाथ सिंह (40) व संजीव कुमार सिंह उर्फ बब्लू (38) घायल हो गए।

नन से दुर्व्यवहार मामले में दो गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल रसड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया।  घटनास्थल का दौरा करने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि इस मामले में राकेश कुमार सिंह की शिकायत पर रसड़ा कोतवाली में चार लोगों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।  पुलिस ने बस्ती जिले में तैनात पुलिसकर्मी रोहित कुमार सिंह तथा राहुल सिंह, बिट्टू सिंह व विकास सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Post

DM Savin Bansal

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों को आवंटित किए जाएंगे भूखण्ड; डीएम ने मेयर को लिखा निवेदन पत्र

Posted by - July 25, 2025 0
देहरादून: विगत सप्ताह जिलाधिकारी सविन बंसल ने (Savin Bansal) ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उतराधिकारियों के साथ…
Promotion of green hydrogen in UP

यूपी में ग्रीन हाइड्रोजन को बढ़ावा: दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेंगे, रिसर्च और स्टार्टअप्स को मिलेगी बड़ी मदद

Posted by - January 20, 2026 0
लखनऊ | उत्तर प्रदेश सरकार ग्रीन हाइड्रोजन (Green Hydrogen) के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाने जा रही है। राज्य में…
Bus

योगी सरकार बुजुर्ग महिलाओं को देगी बड़ी सौगात, रोडवेज बसों में जल्द करेंगी फ्री सफर

Posted by - November 2, 2023 0
लखनऊ। यूपी योगी सरकार (Yogi Government) बुजुर्ग महिलाओं को जल्द बड़ा सौगात देने वाली है। परिवहन विभाग (Transport Corporation)  के…