भारत-नेपाल सीमा पर 686 करोड़ की अवैध नशीली दवाएं पकड़ी गई

1365 0

भारत-नेपाल सीमा पर दवाओं की तस्करी के बड़े मामले का पर्दाफाश हुआ है। महराजगंज जिले के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के जमुई कला गांव में एसडीएम के साथ पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने नेपाल में तस्करी के लिए रखी गई 6.86 अरब कीमत की नशीली दवाएं बरामद की हैं। 20.75 क्विंटल दवाओं के साथ एक आरोपित रमेश गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। फरार सरगना गोविंद गुप्ता पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि निचलौल के उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने ठूठीबारी पुलिस व एसएसबी शितलापुर के जवानों के साथ गड़ौरा स्थित गोविंद प्रसाद गुप्ता के घर पर छापेमारी कर वहां से दवाओं की बड़ी खेप बरामद कर लिया। टीम ने मौके से इस कारोबार में लिप्त गोविंदके भाई रमेश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मौका देखकर गोविंद भाग निकला।

यात्रा प्रतिबंध लगाने पर केरल के सीएम ने की कर्नाटक सरकार की आलोचना

बरामद दवाएं नेपाल में तस्करी के लिए सीमावर्ती बाजार में जमा की गई थी। जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि ड्रग माफियाओं के खिलाफ यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। बार्डर क्षेत्र में ड्रग विभाग की ओर से अभियान चलाकर जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इतनी बड़ी मात्रा में नशीली दवाओं की बरामदगी ड्रग विभाग की विफलता को साबित करता है। पूरे मामले में जांच कराई जाएगी। दुकानों की जांच के बाद इससे जुड़े रैकेट का भी पर्दाफाश किया जाएगा

Related Post

CM Yogi

जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रहा देशः सीएम योगी

Posted by - January 5, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जनजातीय संस्कृति के संरक्षण…
वजीरगंज पुलिस ने गौवध अधिनियम के आरोप में वांछित आरोपित गिरफ्तार

वजीरगंज पुलिस ने गौवध अधिनियम के आरोप में वांछित आरोपित गिरफ्तार

Posted by - March 4, 2021 0
गौवध अधिनियम के आरोप में वांछित अभियुक्त को वजीरगंज पुलिस ने गिरफ्तार  किया है। आरोपित के खिलाफ वजीरगंज थाने में…
CM Yogi

सीएम याेगी का अफसराें काे जनसुनवाई कर समाधान करने के निर्देश

Posted by - July 12, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ किया। पीड़ितों ने पुलिस, कब्जा, स्थानांतरण…