‘भारत’ की धमाकेदार ओपनिंग से टूटा सलमान की इस फिल्म का रिकार्ड

1097 0

इंटरटेनमेंट डेस्क। सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ ईद के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। अब सलमान की ‘भारत’ का पहले दिन का कलेक्शन आ गया है। इस फिल्‍म ने पहले दिन 42.30 करोड़ की कमाई की है। यह कमाई सलमान खान की फिल्‍म प्रेम रतन धन पायो (40.35 करोड़), सुल्‍तान (36.54 करोड़) और टाइगर जिंदा है (34.10 करोड़)की पहले दिन की कमाई से कहीं ज्‍यादा है।

ये भी पढ़ें :-सपना चौधरी ने ईद पर अपने फैन्स को दिया शानदार गिफ्ट

आपको बता दें फिल्म को मिली इतनी बंपर ओपनिंग के बाद सलमान खान ने ट्वीट कर दर्शकों को धन्यवाद दिया है । सलमान खान ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मेरी तरफ से सभी को बिग थैंक-यू… आप सबने मुझे मेरे करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दी है, जिससे मैं काफी खुश हूं। हालांकि मुझे इस बात का सबसे ज्यादा गर्व है कि जब फिल्म के दौरान राष्ट्रगान चल रहा था तब हर कोई खड़ा हो गया। अपने देश का इससे बड़ा सम्मान और कुछ नहीं हो सकता है। जय हिंद, जय भारत…’

ये भी पढ़ें :-रमजान में इस तरह का वीडियो शेयर करने पर ट्रोल हुईं नोरा फतेही,यूजर ने किया ऐसा कमेंट 

जानकारी के मुताबिक ‘भारत’ दर्शकों के सामने हमारे देश की एक ऐसी भावुक कहानी पेश करती है, जिससे सभी की आंखें नम हो जाती हैं। दर्शकों के अनुसार, ‘सलमान खान और कटरीना कैफ ने ईद के मौके पर एक परफेक्ट फैमिली एंटरटेनर दी है, जिसे बूढ़ों से लेकर बच्चों तक हर कोई इन्जॉय कर सकता है।’

 

Related Post

अजय देवगन

CAA पर अजय देवगन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- वह मेरी फिल्म ‘तानाजी’ को कर देंगे बैन …

Posted by - December 26, 2019 0
मुंबई। नागरिकता संशोधन कानून CAA को लेकर बॉलीवुड सितारे लगातार अपनी राय रख रहे हैं। कोई इस कानून का समर्थन…
सुषमा स्वराज

भीष्म पितामह! आपके सामने ‘द्रोपदी’ का चीरहरण हो रहा है, मौन मत रहिए -सुषमा

Posted by - April 15, 2019 0
नई दिल्ली। रामपुर से उम्मीदवार आजम खां ने बीजेपी प्रत्याशी और गुजरे जमाने की जानी मानी एक्ट्रेस जया प्रदा पर…