भाजपा के वरिष्ठ नेता बसवराज बोम्मई ने ली कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ

843 0

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है।राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हें गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं  मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में किया जाएगा। बुधवार को शपथ लेने से पहले बोम्मई ने अपने दिन की शुरुआत अंजनेय मंदिर में  भगवान का आशीर्वाद लेकर की।

शपथ लेने से पहले उन्होंने कहा कि आज हम एक कैबिनेट बैठक करेंगे, इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की जाएगी। बोम्मई को बीएस येदियुरप्पा का करीबी माना जाता है और वह ‘जनता परिवार’ से ताल्लुक रखते हैं।

बता दें कि कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का जन्म 28 जनवरी 1960 को हुआ था। जल संसाधन एवं सहयोग मंत्रालय के साथ-साथ उन्होंने हवेरी और उडुपी जिलों के प्रभारी मंत्री के तौर पर भी काम किया है। बता दें कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक बासवराज बोम्मई ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत जनता दल के साथ की थी।

राज्य सरकार में दूसरे नंबर के नेता बोम्मई लिंगायत समुदाय से आते हैं। अभी तक वह राज्य के गृह मंत्री के साथ संसदीय कार्य मंत्री और कानून मंत्री का पद भी संभाल रहे थे। बोम्मई को बीएस येदियुरप्पा का करीबी माना जाता है और वह ‘जनता परिवार’ से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता एसआर बोम्मई भी कर्नाटक के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

गोरखपुर में भाजपा नेता परशुराम शुक्ला की मां और बेटे की फावड़े से काटकर हत्या

कर्नाटक की आबादी में लिंगायत समुदाय की भागीदारी करीब 17 फीसदी है। 224 सदस्यीय विधानसभा सीटों पर 100 से ज्यादा सीटों पर लिंगायत समुदाय का प्रभाव है। ऐसे में भाजपा ने येदियुरप्पा के हटने के बाद लिंगायत समुदाय के ही किसी व्यक्ति को नया सीएम बनाकर 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता का गणित साधने की कोशिश की है।

Related Post

CM Bhajanlal Sharma

किसानों-पशुपालकों की उन्नति से ग्रामोदय का सपना होगा साकार : मुख्यमंत्री

Posted by - February 4, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा कि गरीब, किसान और पशुपालकों को मजबूती देकर ही पंडित दीनदयाल…
Sunny Deol

‘बॉर्डर-2’ के सेट पर सनी देओल से सीईओ तिवारी की सकारात्मक चर्चा

Posted by - May 20, 2025 0
देहरादून। उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने आज देहरादून के हल्दूवाला स्थित बॉर्डर 2 के…
टी-20 विश्वकप

टी-20 विश्वकप पर भी मंडरा रहा है खतरा , मई में स्पष्ट हो पाएगी तस्वीर

Posted by - April 16, 2020 0
मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया में इस साल अक्टूबर-नवम्बर में होने वाले टी-20 विश्व कप को लेकर तस्वीर अगले महीने स्पष्ट हो पाएगी।…
CM Bhajanlal

राज्य की आर्थिक प्रगति को गति देने में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है राइजिंग राजस्थान समिट: भजनलाल शर्मा

Posted by - July 20, 2025 0
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) ने राइजिंग राजस्थान समिट में हुए समझौतों (MoUs) की प्रगति की समीक्षा को लेकर…