भाजपा राज में संविधान को नष्ट कर, किया जा रहा लोकतंत्र का चीरहरण- योगी सरकार पर गरजीं प्रियंका

746 0

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी तीन दिवसीय यूपी दौरे पर हैं, कांग्रेस ने बीजेपी की योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि यूपी में संविधान को नष्ट किया जा रहा है और लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि पंचायत चुनाव में सरकार ने हिंसा फैलाई और पुलिस प्रशासन को लोकतंत्र खत्म करने के लिए लगाया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि तमाम जिलों में प्रशासन की ओर से विपक्षी लोगों को धमकी दी जा रही है, उन्होंने कहा- हम लोकतंत्र खत्म नहीं होने देंगे। बता दें कि प्रियंका ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था की हालत, महिला उत्पीड़न हिंसा के विरोध में गांधी प्रतीमा पर मौन धरना भी दिया।

प्रियंका गांधी ने कहा कि कोरोना के दौरान पंचायत चुनाव कराए गए। उन्होंने सरकार से पूछा कि पंचायत चुनाव में कितनी मौत हुई? उन्होंने कहा कि बीजेपी को पंचायत चुनाव में अपेक्षा के अनुरूप परिणाम नहीं मिलने पर कहीं गोली चलवाई गई तो कहीं बम और नामांकन पत्र फाड़े गए और यहां तक कि महिलाओं के कपड़े खींचकर उन्हें अपमानित किया गया।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि पंचायत चुनाव में सरकार ने हिंसा फैलाई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन को लोकतंत्र खत्म करने के लिए लगाया जा रहा है। तमाम जिलों में प्रशासन की ओर से विपक्षी लोगों को धमकी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हम लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देंगे।

महंगाई की मार से जनता बेहाल, फिर महंगा हुआ पेट्रोल, मध्यप्रदेश में 112 के पार

प्रियंका गांधी ने कहा कि इस तरह की अराजकता उत्तर प्रदेश की हालत बयान कर रही है। कोरोना की लहर में तो इनकी व्यवस्था एकदम खत्म हो गई, लेकिन प्रधानमंत्री यूपी की हालत नहीं देख रहे हैं और महिला सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी की तारीफ कर रहे हैं, उन्हें प्रमाण पत्र दे रहे हैं। उनके राज में ये कोई नई बात नहीं है। पिछले कुछ साल से ये सब चल रहा है, लेकिन अभी स्तर और गिर गया है।

Related Post

AK Sharma

भीषण गर्मी में विद्युत कार्मिकों के आंदोलन में भाग लेने व बिजली आपूर्ति में बाधा डालने पर होगी सख्त कार्रवाई: एके शर्मा

Posted by - May 27, 2025 0
लखनऊ/भदोही। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) मंगलवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर…
CM Yogi

प्रधानमंत्री मोदी को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं काशीवासीः सीएम

Posted by - May 14, 2024 0
लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए मंगलवार को वाराणसी से तीसरी…
नागरिकता कानून

बीजेपी CAA पर तीन करोड़ परिवारों की गलतफहमी दूर करेगी, करेगी 250 प्रेस कॉन्फ्रेंस

Posted by - December 21, 2019 0
नई दिल्ली। नागरिकता कानून को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। केंद्र सरकार के भीतर ही…