भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का आरोप, मध्य प्रदेश में बाढ़ के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

1053 0

मध्य प्रदेश इस वक्त बाढ़ से बुरी तरह से जूझ रहा है, वर्तमान भाजपा सरकार राहत एवं बचाव कार्य में लगी है पर लोग व्यवस्था से नाराज हैं। प्रदेश के भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने मध्य प्रदेश में बाढ़ के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया, कहा- मनमोहन सरकार ने कुछ नहीं किया। भाजपा विधायक ने कहा- पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी जी ने कहा था कि नदियों को जोड़ो लेकिन मनमोहन अंकल ने कुछ नहीं किया।

दरअसल मौसम विभाग ने पहले ही ग्वालियर एवं चंबल संभाग के लिए चेतावनी जारी की थी लेकिन भाजपा सरकार ने प्रभावी कदम नहीं उठाए। पिछले दिनों मध्य प्रदेश के ही एक मंत्री ने मंहगाई के लिए जवाहर लाल नेहरू के 1947 के भाषण को जिम्मेदार बताया था। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन भारत की संपदा है। इसकी सुरक्षा की दृष्टि से पहले प्रधानमंत्री अगर सोचते तो ऐसे हालात नहीं होते।

अगर उन लोगों ने नहीं सोचा तो तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने नदी जोड़ो अभियान के बारे में सोचा था। इस पर मनमोहन सिंह ने कोई काम नहीं किया। अगर इस पर काम होता तो भयानक बाढ़ की त्रासदी से इतना नुकसान नहीं होता, न ही सूखा से इतनी परेशानी होती है। यह सर्वांगीण व्यवस्था थी।

राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार का नाम बदला, अब ‘हॉकी के जादूगर’ ध्यानचंद के नाम से जाना जाएगा

बीजेपी विधायक रामेश्वर ने कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार ने नदी जोड़ो अभियान को रोका है। उन्होंने कहा कि आज भारत के गांव सड़क से जुड़े हैं तो अटल बिहारी वाजपेयी की योजना की वजह से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि अगर नदी जोड़ो अभियान सफल होता तो इतनी बड़ी त्रासदी नहीं आती। कांग्रेस की गलती की वजह से ही हम बाढ़ से जूझ रहे हैं।

Related Post

CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने किया श्रम विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन

Posted by - September 17, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज रायपुर के इंडोर स्टेडियम में श्रम विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी…
CM Dhami

हमारे मन को स्थिर कर चेतना की गहराइयों तक पहुँचाने का माध्यम है योग: सीएम धामी

Posted by - June 19, 2025 0
देहरादून : मुख्यमंत्री आवास परिसर में गुरुवार को योगाभ्यास किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के साथ इस…
PNB

पीएनबी को पीएम मोदी के कर कमलों से राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार प्राप्त

Posted by - July 5, 2022 0
लखनऊ: पीएनबी (PNB) , देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, ने केंद्रीय एमएसएमई मंत्रालय द्वारा उद्यमी-भारत कार्यक्रम के तहत…
Priyanka Gandhi

UP के ग्रामीण इलाकों में नहीं हो रहा कोरोना टेस्ट, शहरों में भी मुश्किल: प्रियंका

Posted by - April 27, 2021 0
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)  ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में कोरोना टेस्ट नहीं हो…