भागवत की सलाह

बीजेपी-शिवसेना को भागवत की सलाह, बोले- आपस में लड़ने से होगी दोनों को हानि

906 0

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने इशारों-इशारों में महाराष्ट्र की राजनीति पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सबको पता है स्वार्थ से नुकसान होता है लेकिन स्वार्थ नहीं छोड़ते। बीजेपी-शिवसेना के आपस में लड़ने से दोनों को हानि होगी।

मोहन भागवत ने कहा कि हर आदमी अच्छा ही बनना चाहता है, लेकिन मनुष्य का अहंकार है, वह हर वस्तु पर अपना स्वामित्व चाहता है। वह किसी को भी कुछ नहीं देना चाहता। देता भी है तो कम से कम देता है। यह चातुर्य मनुष्य के पास ही है। उन्होंने कहा कि मनुष्य भगवान भी बन सकता है या वह राक्षस भी बन सकता है।

बता दें कि महाराष्ट्र में चुनाव नतीजों के बाद शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी के रिश्तों में लगातार खटास बढ़ती जा रही है। शिवसेना ने केंद्र सरकार से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया।

बंद होने जा रहा है यह बैंक, दिक्कत से बचने के लिए जल्द निकाल लें पैसा 

शिवसेना लगातार कभी अपने बयानों से तो कभी मुखपत्र सामना के माध्यम से बीजेपी के प्रति हमलावर है। इन सब के बीच संघ प्रमुख ने महाराष्ट्र के सियासी घमासान पर संघ प्रमुख ने बड़ा बयान दिया है।

बता दें कि महाराष्ट्र का चुनाव शिवसेना और बीजेपी द्वारा साथ लड़ने और 105 और 56 सीटें जीतने के बाद सीएम पद को लेकर विवाद चल रहा है। शिवसेना की ओर से कई बार संघ प्रमुख से मध्यस्थता करने की खबरें भी आती रही है। ऐसे में संघ प्रमुख की नसीहत से महाराष्ट्र की राजनीति और शिवसेना-बीजेपी पर कितना असर डालेगी ये देखना दिलचस्प होगा।

Related Post

CM Yogi

हमने कृषि विकास दर को 18.2 प्रतिशत पर पहुंचाया, किसानों को सम्मान निधि से जोड़ाः सीएम योगी

Posted by - March 2, 2023 0
लखनऊ। विधान परिषद में सीएम योगी (CM Yogi) ने कृषि के क्षेत्र में अपनी सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ-साथ…
cm yogi

कर्ता के प्रति कृतज्ञता का भाव सनातन का पहला संस्कार : मुख्यमंत्री

Posted by - September 11, 2025 0
गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि कर्ता के प्रति कृतज्ञता का भाव प्रकट करना सनातन…
AK Sharma

कार्यकर्त्ता हर गली, गांव और मोहल्ले में पहुंचकर सदस्यता को बढ़ाने का प्रयास करेंगे: एके शर्मा

Posted by - September 4, 2024 0
आगरा/लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्ज मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने बीजेपी के पूर्व ब्रज क्षेत्र कार्यालय, आगरा में…
AK Sharma

पूजा सामग्री और कूड़ा कचरे के निपटान के लिए किए जाए समुचित प्रबंध : एके शर्मा

Posted by - November 7, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने लोक आस्था, पवित्रता एवं सूर्य उपासना…