Ramlala

लखनऊ में राम नवमी पर निकलेगी भगवा यात्रा

388 0

लखनऊ। लखनऊ में चैत्र शुक्ल की नवमी अर्थात राम नवमी (Ram Navami) पर भगवा यात्रा (Bhagwa Yatra) निकाली जायेगी। यह यात्रा एकल अभियान संगठन की ओर से निकाली जायेगी।

भगवा यात्रा के प्रभारी भूपेंद्र अग्रवाल और यात्रा संयोजक मनोज ने बताया कि एकल अभियान संगठन की ओर से 17 अप्रैल को रामनवमी मनाई जायेगी। रामनवमी (Ram Navami) के दिन सायं काल चार बजे शहर के कपूरथला चौराहे पर एकत्रीकरण होगा। उसके बाद कपूरथला चौराहे से भगवा यात्रा आरंभ होकर लखनऊ विश्वविद्यालय मार्ग होते हुए गोमती नदी के किनारे भगवान खाटू श्याम मंदिर परिसर में जाकर समाप्त होगी।

भगवा यात्रा के प्रभारी भूपेंद्र ने लखनऊ के सभी राम भक्तों को भक्ति भाव के साथ भगवा यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। साथ ही लखनऊ शहर के प्रतिष्ठित उद्यमी, व्यापारी, जनप्रतिनिधि व नेता, राष्ट्र के लिए जीवन समर्पित करने वाले प्रबुद्ध वर्ग और नौजवान वर्ग, मातृ शक्ति के नाम वाली सूची बनाकर भी भगवा यात्रा के लिए सूचना दी जा रही है।

मोदी के लिए 140 करोड़ का भारत ही उनका परिवार है: मुख्यमंत्री योगी

उन्होंने बताया कि रामनवमी (Ram Navami) पर्व पर धार्मिक भगवा यात्रा के लिए आवश्यक अनुमति ले ली गई है। भगवा यात्रा की शोभा बढ़ाने के लिए यात्रा मार्ग की सजावट की भी तैयारी हो रही है। यह सजावट कार्य भी राम भक्तों को ही सौंपा गया है।

Related Post

Diya

योगी जी के यूपी में शाम ढले बाहर निकलने में नहीं लगता डर: दिया नामदेव

Posted by - August 22, 2022 0
लखनऊ। सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा में 100% अंक लाकर इतिहास रचने वाली दिया नामदेव (Diya Namdev) ने महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण…
AK Sharma

खंभों व ट्रांसफार्मर में करंट उतरने को गंभीरता से लिया जाए: एके शर्मा

Posted by - August 17, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों को निर्देशित…