रणदीप सुरजेवाला

महाराष्ट्र में जनादेश से विश्वासघात, लोकतंत्र की सुपारी : रणदीप सुरजेवाला

772 0

मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं का आरोप है कि ये पूरा खेल शरद पवार ने ही रचा है। शरद सब जानते थे, चाचा-भतीजा दोनों मिले हुए हैं। बिना शरद की सहमति के ये संभव नहीं था।

कांग्रेस ने महाराष्ट्र में अप्रत्याशित राजनीतिक घटनाक्रम में देवेंद्र फड़णवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाए जाने को जनादेश के साथ विश्वासघात और लोकतंत्र की सुपारी देना करार दिया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि मुझे मत देखो यूं उजाले में लाकर, सियासत हूं मैं, कपड़े नहीं पहनती। इसे कहते हैं: जनादेश से विश्वासघात, लोकतंत्र की सुपारी। ‘

इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि कांग्रेस, शिवसेना और राकांपा को तीन दिनों के भीतर बातचीत पूरी कर लेनी चाहिए थी। सिंघवी ने ट्वीट किया कि महाराष्ट्र के बारे में पढ़कर हैरान हूं। पहले लगा कि यह फर्जी खबर है। निजी तौर पर बोल रहा हूं कि तीनों पार्टियों की बातचीत तीन दिन से ज्यादा नहीं चलनी चाहिए थी। यह बहुत लंबी चली। मौका दिया गया तो फायदा उठाने वालों ने इसे तुरंत लपक लिया।

उन्होंने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले अजित पवार पर तंज कसते हुए कहा कि पवार जी तुस्सी ग्रेट है। अगर यही सही है तो आश्चर्यजनक है। अभी यकीन नहीं है। महाराष्ट्र में नाटकीय घटनाक्रम के तहत राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार सुबह भारतीय जनता पार्टी नेता देवेंद्र फडणवीस को राज्य के मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता अजीत पवार को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

बता दें कि 24 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद करीब महीने भर बाद राज्य को मुख्यमंत्री मिला है। इससे पहले सरकार बनाने को लेकर सभी पार्टियों में बातचीच चल रही थी। ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद पर शिवसेना के दावे के बाद बीजेपी-शिवसेना के रास्ते अलग हो गए थे।

Related Post

CM Yogi

यूपी टी20 लीग युवाओं के लिए बेहतर, प्रदेश में बन रहे कई क्रिकेट स्टेडियम- सीएम योगी

Posted by - September 6, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रीमियर टी20 लीग का भव्य समापन शनिवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में…
CM Dhami

धामी ने नाबार्ड मद से विभिन्न वित्तीय स्वीकृति प्रदान की

Posted by - August 10, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नाबार्ड के अंतर्गत जनपद देहरादून के रायपुर ब्लाक के भोपालपानी में क्षतिग्रस्त…
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री ने दसवीं और बारहवीं के बोर्ड परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं

Posted by - February 28, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai ) ने आगामी दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी…