Jaya Bachchan

बंगाल चुनाव: TMC के लिए प्रचार करेेंगी सपा सांसद जया बच्चन

1041 0

बंगाल चुनाव। इस बार बंगाल का चुनाव टीएमसी बनाम भाजपा है। दोनों ही पार्टियों ने अभी तक चुनाव प्रचार में जी तोड़ मेहनत की और अब टीएमसी के समर्थन में समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन (Jaya Bacchan) उतरने वाली हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ममता बनर्जी ने कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों को भाजपा के खिलाफ एकजुट होने के लिए चिट्ठी लिखी थी।

इस चिट्ठी का असर है कि जया बच्चन (Jaya Bacchan)  रविवार देर शाम कोलकाता पहुंची और आज वो टालीगंज से टीएमसी उम्मीदवार अरूप बिस्वास के लिए रैली करेंगी। बिस्वास भाजपा के उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने वाले हैं। नंदीग्राम के बाद इस सीट को हॉट सीट माना जा रहा है।

  • सोमवार को टीएमसी विधायक अरूप बिस्वास के समर्थन में रैली करेंगी जया बच्चन
  • ममता ने विपक्षी पार्टियों को चिट्ठी लिख भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की अपील की थी
  • टालीगंज सीट से बाबुल सुप्रियो के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर रहे हैं अरूप बिस्वास

ऐसा इसलिए क्योंकि टीएमसी उम्मीदवार तीन बार यहां से विधायक बन चुके हैं और दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो भी इस सीट से भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं। बाबुल सुप्रियो, टीएमसी विधायक को कड़ी टक्कर दे सकते हैं क्योंकि एक तो वो बंगाल के प्रसिद्ध गायक हैं और दूसरा वो वहां के सिनेमा में अच्छी पकड़ रखते हैं।

वहीं टालीगंज बांग्ला सिनेमा का गढ़ है। अब विपक्षी दल की सदस्य जया बच्चन (Jaya Bacchan)  उनके खिलाफ चुनावी प्रचार में उतरेंगी और अरूप बिस्वास के लिए जन समर्थन इकट्ठा करेंगी। बता दें कि जया बच्चन भले ही जबलपुर की रहने वाली हों लेकिन वो मूल रूप से बंगाल की हैं, इसलिए अमिताभ बच्चन को बंगाल का दामाद भी कहा जाता है।

वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही टीएमसी को समर्थन देने का एलान कर चुके हैं। अखिलेश ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि वो भ्रम और प्रोपेगेंडा की राजनीति कर रही है। इसके अलावा राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर ममता बनर्जी का साथ देने की बात कही थी।

यही नहीं शिवसेना ने भी भाजपा के खिलाफ मोर्चा संभालने की बात कही थी। हालांकि मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सुर थोड़ बदले हुए हैं। पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रदीप भट्टाचार्य ने तेजस्वी यादव और शरद पवार को चिट्ठी लिखकर ममता को समर्थन देने के फैसले पर दोबारा विचार करने को कहा है।

Related Post

CM Dhami met Governor Gurmeet

सीएम धामी ने राज्यपाल से की भेंट, मानसून की चुनौतियों पर की चर्चा

Posted by - July 17, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (Governor Gurmeet Singh)…
Kanwariyas

पुष्प वर्षा से हुआ कांवड़ियों का स्वागत, शिवभक्तों से गुलजार हुआ हरिद्वार

Posted by - July 6, 2023 0
हरिद्वार। कांवड़ मेले (Kanwar Mela) में विभिन्न राज्यों से शिवभक्तों का हरिद्वार पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। कांवड़िये (Kanwariyas)…
CM Yogi

सीएम योगी ने हॉट कुक्ड मील योजना का किया शुभारंभ, 3,401 आंगनबाड़ी केंद्रों का किया शिलान्यास

Posted by - November 24, 2023 0
अयोध्या। सीएम योगी (CM Yogi) अयोध्या पहुंच गए हैं। उन्होंने यहां गरम भोजन योजना (Hot Cooked Meal Scheme) का शुभारंभ…
CM Dhami appreciated the achievement

UK-GAMS ने जीता प्रधानमंत्री का उत्कृष्टता पुरस्कार, सीएम धामी ने की उपलब्धि की सराहना

Posted by - April 24, 2025 0
देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को कहा कि यह सभी उत्तराखंडियों के लिए…