शरीर के इस दर्द में कारगर है कपूर का तेल ?

1008 0

लखनऊ। कपूर का हिंदू परंपरा में धार्मिक महत्व है। पूजा के साथ –साथ इसे औषधि गुणों की भरमार कहा जाता है।कपूर का तेल यूं तो बाजार में भी उपलब्ध होता है, लेकिन इसे घर पर ही तैयार करना ज्यादा शुद्ध और फायदेमंद होता है।तो आइये जानें क्या हैं इसके फायदे –

ये भी पढ़ें :-मस्सों से आप भी हैं परेशान, तो करें केले के छिलका का यूं इस्तेमाल 

1-तनाव कम करने के लिए कपूर का तेल प्रयोग करना फायदेमंद होता है। इसे माथे पर लगाना या फिर बालों में इसकी मसाज करना तनाव को कम करने में मददगार साबित होता है।

2-कपूर का तेल यूं तो बाजार में भी उपलब्ध होता है, लेकिन इसे घर पर ही तैयार करना ज्यादा शुद्ध और फायदेमंद होता है। इसे घर पर बनाने के लिए नारियल के तेल में कपूर के कुछ टुकड़े डालकर इसे किसी एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख दें।

3-फोड़े, फुंसी और मुहांसों के लिए कपूर का तेल बेहद असरकारी है। इससे न केवल मुंहासों में कमी आती है, बल्कि यह त्वचा पर मुहांसों के पुराने दाग धब्बों को भी जड़ से समाप्त कर सकता है। है ना जादुई फायदा।

4-अंदरूनी दर्द में भी कपूर का यह तेल बेहद असरदार औषधी है। शरीर के किसी भी भाग में दर्द होने पर कपूर का यह तेल हल्का गुनगुना कर, उस स्थान पर मसाज करने पर दर्द से राहत मिलती है।

Related Post

स्किन शाइनी बनाने में टमाटर बेहद फायदेमंद, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

Posted by - September 13, 2019 0
लखनऊ डेस्क। हमें हमारी किचन को धन्‍यवाद जरूर करना चाहिए, क्‍योंकि इसमें कई ऐसे इंग्रीडिएंट्स हैं जो स्किन के लिए…