CSK

IPL 2022 से पहले धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी को किया अलविदा

585 0

नई दिल्ली: IPL 2022 में महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी करते हुए नजर नहीं आएंगे। आईपीएल 2022 से पहले एमएस धोनी ने गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स से कप्तानी छोड़ दी है और इसकी जिम्मेदारी रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को सौंप दी है। CSK ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी है।

कयास लगाए जा रहे थे कि एमएस धोनी के बाद सीएसके का नेतृत्व कौन करेगा और अब आईपीएल 2022 से पहले एमएस धोनी ने अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को बैटन सौंप दिया है। वह इस सीजन से पुरुषों की येलो टीम की अगुवाई करेंगे।

https://twitter.com/ChennaiIPL/status/1506920018097098752?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1506920018097098752%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.dnaindia.com%2Fcricket%2Freport-breaking-ms-dhoni-hands-over-captaincy-of-chennai-super-kings-to-ravindra-jadeja-ipl-2022-2941838

यह भी पढ़ें : मारुति सुजुकी के MD और CEO के रूप में Takeuchi संभालेंगे कार्यभार

एमएस धोनी 2008 में सीएसके की स्थापना के बाद से जुड़े हुए हैं और यह सीजन फ्रेंचाइजी के लिए उनका आखिरी सीजन हो सकता है क्योंकि वह पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं। इससे पहले आज, सुनील गावस्कर ने संकेत दिया कि रवींद्र जडेजा सीएसके के अगले कप्तान हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें : दंगों की साजिश के मामले में जेएनयू के पूर्व छात्र की जमानत याचिका खारिज

 

 

Related Post

Virat Kohli's reaction

जानिए पिता बनने की खबर को जानकर कुछ ऐसा है विराट कोहली का रिऐक्शन

Posted by - September 1, 2020 0
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा माता-पिता बनने वाले हैं। हाल ही में इस…

इस ख़ास अंदाज में विराट कोहली ने किया अपना बर्थडे सेलेब्रेट

Posted by - November 5, 2020 0
खेल डेस्क.   आज इन्डियन क्रिकेट टीम के कप्तान और क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली का 32वां जन्मदिन है. कोहली…
Gold

सोने के कीमतों में आई जबरदस्त गिरावट, चांदी के भाव में दिखी तेजी

Posted by - March 11, 2020 0
बिजनेस डेस्क। आज बुधवार को सोने के कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने…