Union Home Minister Amit Shah remains healthy
गृह मंत्री (Amit Shah) स्थिति का जायजा लेने के लिए हवाई मार्ग से वापस दिल्ली लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सुरक्षाकर्मियों ने अपनी जान गंवाई है, हम इस रक्तपात को बर्दाश्त नहीं करेंगे और उचित समय पर यथोचित जवाब दिया जाएगा।
पुलिस ने कहा है कि मुठभेड़ के बाद लापता हुए 18 जवानों में से 17 के पार्थिव शरीर रविवार को मिले, जिससे नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों की संख्या बढ़कर 22 हो गई।
शाह (Amit Shah) ने दिन में सरभोग में अपनी पहली रैली को संबोधित किया। हालांकि, वह एनईडीए के संयोजक हिमंत बिस्व सरमा के लिए प्रचार करने के लिए जलकुबरी निर्वाचन क्षेत्र के स्यालकुची पहुंचे, लेकिन नक्सली हमले के बारे में जानकारी होने पर वह भाषण दिए बिना ही गुवाहाटी जाने के लिए एक हेलीकॉप्टर में सवार हो गए, ताकि वह वहां से वापस दिल्ली लौट सकें। गृह मंत्री (Amit Shah) ने कहा कि वह लोगों से मंत्री हिमंत बिस्व सरमा को वोट देने की अपील कर रहे हैं, ताकि उनकी जीत बड़े अंतर से सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने कहा कि वोट असम और पूर्वोत्तर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत करेगा। शाह (Amit Shah) ने कहा कि मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और सरमा दोनों राज्य को विकसित करने के लिए काम कर रहे हैं और हम चाहते हैं कि यह जारी रहे।
