S. S. Sandhu

मसूरी के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की सीमा करें निर्धारित: S. S. Sandhu

578 0

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु (S. S. Sandhu) ने सोमवार को सचिवालय में मसूरी के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण से सम्बन्धित कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मसूरी (Mussoorie) के जीर्णोद्धार (Restoration) एवं सौंदर्यीकरण से सम्बन्धित सभी कार्यों की समय सीमा निर्धारित की जाए, एवं कार्यों को निर्धारित समय सीमा तक पूर्ण कर लिया जाए।

डॉ. एस. एस. संधु (S. S. Sandhu) ने पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य करने से पहले पेयजल, जल संस्थान और यूपीसीएल से सामंजस्य स्थापित कर लिया जाए, ताकि सड़कों को फिर से न खोदना पड़े। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सड़कों के स्क्रैपिंग एवं पुनः पक्कीकरण का कार्य पैचेज में किया जाए, एक साथ पूरी सड़क खोद कर पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को बहुत असुविधा होती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक 500 मीटर में शौचालय स्थापित किया जाए एवं साइनेज आदि की उचित व्यवस्था की जाए ताकि पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को समस्याओं का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें: मिशन शक्ति अभियान, महिला एवं बाल समस्याओं का समाधान

पर्यटकों को असुविधा न हो

मुख्य सचिव ने कहा कि पीक सीजन में पर्यटकों को असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखते हुए प्रत्येक कार्य को उसकी प्रकृति और कम से कम समय में पूर्ण किए जाने को देखते हुए अलग-अलग तिथि निर्धारित की जाएं। एस. एस. संधु (S. S. Sandhu) ने कहा कि शीघ्र कार्य पूर्ण करने के साथ ही कार्यों की गुणवत्ता में किसी प्रकार समझौता न किया जाए। इस अवसर पर उपाध्यक्ष एमडीडीए बृजेश कुमार संत एवं सचिव शहरी विकास विनोद कुमार सुमन सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार ने 4 हफ्ते में लिए ताबड़तोड़ 40 फैसले

Related Post

Kedarnath Yatra route

अति संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात हैं आधुनिक उपकरण, रिस्पॉन्स टाइम केवल 5 मिनट

Posted by - July 4, 2025 0
मानसून काल के दौरान केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra) मार्ग पर प्राकृतिक आपदाओं की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी…
CM Dhami

सीएम धामी ने किया सात अक्तूबर को गढ़ भोज दिवस मनाने का आह्वान

Posted by - September 30, 2024 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सात अक्तूबर को गढ़भोज दिवस के लिए वीडियो संदेश जारी किया, जिसके…
Pushkar Singh Dhami

माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम का पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ

Posted by - April 11, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami)ने रविवार को सहारनपुर रोड (Saharanpur Road) स्थित श्रीराम गोयल धर्मशाला देहरादून…
Yoga

उत्तराखंड चारधाम में तीर्थयात्रियों सहित सभी ने इन धाम में मनाया योग दिवस

Posted by - June 21, 2022 0
देहरादून: श्री बदरीनाथ धाम/ श्री केदारनाथ धाम/ गंगोत्री-यमुनोत्री 21 जून। श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International…