जिश को लेकर दो गुटों के बीच लड़ाई

रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच लड़ाई

814 0

शामली जिले के एक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच लड़ाई में एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को बताया कि मंगलवार शाम को कांधला पुलिस थाने के तहत आने वाले इस्लामपुर घसौली गांव में हुई घटना के संबंध में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

प्राथमिकी के अनुसार, साहेंद्र और सतपाल नाम के दो लोगों की एक पुराने विवाद को लेकर बहस हुई जो हिंसक हो गई। इसके बाद उनके परिवार के सदस्य भी लड़ाई में शामिल हो गए। दो गुटों ने एक-दूसरे पर हथियारों से हमला किया और पथराव किया। पुलिस ने बताया कि लड़ाई में गजना नाम की महिला को गोली लगी और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कार और मोटरसाइकिल की भिड़त, तीन युवकों की मौत

उन्होंने बताया कि एक महिला समेत अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी अधिकारी  रोजांत त्यागी ने बताया कि कांधला पुलिस थाने में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की एक टीम बनाई गई है। गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।c

Related Post

उद्धव ठाकरे का अयोध्या दौरा

उद्धव ठाकरे का अयोध्या दौरा : संजय राउत ने सीएम योगी से की मुलाकात

Posted by - March 5, 2020 0
लखनऊ। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर गुरुवार को शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने…
CM Dhami

हरियाणा में 41 फीसदी सरपंच महिलाएं निडर होकर अपने गांव को आगे बढ़ा रही हैं: धामी

Posted by - September 23, 2024 0
चंडीगढ़। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को पिंजौर में कालका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी…
CM Yogi

संगठित रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे : सीएम योगी

Posted by - October 12, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि जब हम संगठित रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे। छुआछूत, अश्पृश्यता…