BC Sakhi

उत्तर प्रदेश में 50 हजार से अधिक बीसी सखी सक्रिय, 31,626 करोड़ रुपये का हुआ लेनदेन

195 0

बीसी सखी योजना से गांवों में आसान हुई बैंकिंग, महिलाओं को मिला रोज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की बीसी सखी योजना (BC Sakhi Yajana) के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 50,192 महिलाओं को बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट के रूप में प्रशिक्षित किया गया है। इनमें से 39,561 बीसी सखी सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं और अब तक 31,626 करोड़ रुपये का लेनदेन कर चुकी हैं। इससे उन्हें 85.81 करोड़ रुपये का लाभांश प्राप्त हुआ है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अगुवाई में शुरू की गई इस योजना (BC Sakhi Yajana) का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और ग्रामीणों को घर के पास ही बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना है। योजना में न्यूनतम 10वीं पास, कम्प्यूटर साक्षर और पात्र महिलाओं को चयनित कर प्रशिक्षण दिया गया है। बैंक ऑफ बड़ौदा, यूको बैंक और यूपीकॉन की साझेदारी से यह अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है।

बीसी सखी योजना (BC Sakhi Yajana) ने गांवों में बैंक की दूरी और खर्च को कम कर दिया है, साथ ही महिलाओं को सम्मानजनक रोजगार भी मिला है। यह योजना आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो रही है।

ग्रामीण स्तर पर महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं

प्रदेश सरकार की इस योजना का लाभ सबसे अधिक बैंक ग्राहकों को मिल रही है। सरकार की ओर से बैंकिंग सेवाओं को बड़ी सौगात खासकर गांव के लोगों को दी जा रही है। ग्रामीण पहले बैंक से पैसा निकालने और जमा करने में आने-जाने में जो खर्चा करते थे उसकी भी बचत हो रही है।

प्रदेश की ग्राम पंचायतों में अभी तक 50192 बीसी सखी के आरएसईटीआई के माध्यम से आईआईबीएफ द्वारा प्रमाणीकरण पूर्ण कर लिया गया है। प्रदेश सरकार की इस नीति से ग्रामीण स्तर पर महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है।

गार

Related Post

Plastic elimination campaign

धरती का सत्कार, प्लास्टिक का तिरस्कार : ऋतु सुहास

Posted by - January 3, 2025 0
लखनऊ। नगरीय क्षेत्रों में प्रतिबंधित प्लास्टिक (Plastic) पर्यावरण, स्वास्थ्य, और सामाजिक-आर्थिक पहलुओं पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। प्रतिबंधित प्लास्टिक को…
Those who commit sins against Sambhal will be punished: CM Yogi

सनातन धर्म के पवित्र स्थलों को अपवित्र करने वालों को चुकानी पड़ेगी कीमत : मुख्यमंत्री

Posted by - August 7, 2025 0
संभल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को संभल जिले के बहजोई में ₹659 करोड़ की 222 विकास परियोजनाओं…
Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

Posted by - April 15, 2026 0
गोरखपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जागरूकता (AI awareness)  पर गोरखपुर का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया…