विजय माल्या

विजय माल्या की संपत्ति बेंच वसूली करेगा बैंक, पीएमएलए कोर्ट की मंजूरी

831 0

नई दिल्ली। मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (पीएमएलए) के विशेष अदालत ने भगोड़े विजय माल्या को बड़ा झटका दिया है। भारतीय स्टेट बैंक और कई अन्य बैंकों को विजय माल्या की जब्त संपत्ति को बेचकर कर्ज वसूली करने की इजाजत दी है।

ईडी ने कहा था कि उसे आरोपी के खिलाफ की जाने वाली वसूली में कोई आपत्ति नहीं

बता दें ​कि इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा था कि उसे आरोपी के खिलाफ की जाने वाली वसूली में कोई आपत्ति नहीं है। माल्या के वकीलों ने कोर्ट के फैसले पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि यह केवल डेट रिकवरी न्यायाधिकरण ही तय कर सकता है। हालांकि, विशेष पीएमएलए अदालत ने इस निर्णय पर 18 जनवरी तक रोक लगाया है, ताकि माल्या इस आदेश के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में अपील कर सकें।

डिजिटल माध्यम से भुगतान अनिवार्य, नहीं तो प्रतिदिन लगेगा 5000 रुपये जुर्माना 

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ब्रिटेन में विजय माल्या मुकदमे का कर रहा है सामना 

बता दें कि बैंकों के करीब नौ हजार करोड़ रुपये के लोन ना चुकानें, बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ब्रिटेन में माल्या मुकदमे का सामना कर रहा है।  दिसंबर महीने में विजय माल्या मामले में लंदन कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट जनवरी में विजय माल्या पर फैसला सुना सकता है। वहीं, विजय माल्या पर दायर दिवालिया घोषित होने की याचिका खारिज की जा सकती है या यह याचिका रद्द की जा सकती है। भारतीय सुप्रीम कोर्ट में माल्या के दिए गए ऑफर पर सहमति नहीं बन जाती तब तक यह याचिका स्थगित भी की जा सकती है। इस मामले में यूके कोर्ट भारतीय नियमों की प्रासंगिकता पर विचार कर सकता है।

13 भारतीय बैंकों का समूह तकरीबन 13 हजार करोड़ रुपये के कर्ज की भरपाई करने के लिए अधिकृत

उच्च न्यायालय ने पूर्व में दिए एक फैसले में दुनिया में माल्या की संपत्ति के लेन-देन पर प्रतिबंध लगाए जाने के आदेश को पलटने से इनकार कर दिया था। भारत की एक अदालत के उस फैसले को बरकरार रखा था कि 13 भारतीय बैंकों का समूह तकरीबन 13 हजार करोड़ रुपये के कर्ज की भरपाई करने के लिए अधिकृत है।

इसके बाद बैंकों ने संपत्ति जब्त करने के आदेश के तौर पर भरपाई की कवायद शुरू की। इसी के तहत कर्ज की भरपाई करने के लिए ब्रिटेन में माल्या की संपत्ति को जब्त करने की अपील करते हुए दिवाला याचिका दायर की है।

Related Post

CM Vishnudev Sai

ईडी की न‍ियम‍ित जांच, प्रदेश सरकार का कोई लेना-देना नहीं : मुख्‍यमंत्री साय

Posted by - March 10, 2025 0
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई काे लेकर मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा…
राजपाल यादव भी होंगे कांग्रेस में शामिल

शीला दीक्षित से मिले अभिनेता राजपाल यादव, कांग्रेस में शामिल होने की आशंकाए तेज

Posted by - April 4, 2019 0
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले दिल्ली पहुंचे फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने दिल्ली की लगातार 15 साल तक…
CM Sai

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री साय से मुलाकात की

Posted by - March 10, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार की देर शाम को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai)…